
Vivah Muhurat 2026-27: शादी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास खत्म हो चुका है और अब शादी-विवाह जैसे मांगलिक काम शुरू हो गए हैं। साल 2026 खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नवंबर और दिसंबर में शादी के कुछ शुभ मुहूर्त मिलेंगे। इसके बाद नए साल 2027 में भी विवाह के कई अच्छे मौके रहेंगे। पंचांग के अनुसार, 2026 में नवंबर-दिसंबर मिलाकर 16 दिन और साल 2027 में कुल 96 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। आगे जानिए शुभ मुहूर्त की महीने वार डिटेल...
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
साल 2026 में नवंबर और दिसंबर के महीने में शादी के लिए कुल 16 शुभ दिन बताए गए हैं। नवंबर में 6 और दिसंबर में 10 तारीखें विवाह के लिए शुभ रहेंगी।
- नवंबर 2026 (6 दिन): 20, 21, 24, 25, 26 और 30
- दिसंबर 2026 (10 दिन): 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11 और 12
15 दिसंबर से खरमास शुरू होने के कारण शादी-विवाह जैसे मांगलिक कामों पर विराम लग जाएगा। इसके बाद जनवरी में खरमास खत्म होने पर विवाह का अगला सीजन शुरू होगा।
ये भी पढ़ें-
Dev Diwali 2026: कब है कार्तिक मास की पूर्णिमा, 23 या 24 नवंबर? जानें देव दिवाली की सही डेट
नए साल 2027 में शादी के लिए कई शुभ तारीखें मिलेंगी। महीने के हिसाब से विवाह मुहूर्त की संख्या इस प्रकार है:
- जनवरी (9 दिन): 15, 18, 19, 20, 24, 26, 27, 30 और 31
- फरवरी (13 दिन): 2, 3, 9, 10, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 26, 27 और 28
- मार्च (7 दिन): 1, 2, 3, 4, 9, 10 और 14
- अप्रैल (9 दिन): 18, 19, 21, 23, 24, 25, 26, 27 और 28
- मई (18 दिन): 4, 7, 9, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 30 और 31
- जून (16 दिन): 1, 5, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 26, 27 और 28
- जुलाई (6 दिन): 1, 7, 8, 9, 11 और 12
- नवंबर (11 दिन): 10, 11, 15, 16, 20, 21, 23, 24, 25, 26 और 29
- दिसंबर (7 दिन): 2, 7, 8, 9, 12, 13 और 14
साल 2027 में चातुर्मास के दौरान विवाह आदि शुभ कार्य नहीं हो पाएंगे। इस बार चातुर्मास 14 जुलाई से शुरू होगा और 10 नवंबर तक रहेगा। वहीं मई में सबसे ज्यादा 18 विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इस तरह पूरे साल में विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए कुल 96 मुहूर्त का संयोग बन रहा है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।