Sawan Start Date 2026: सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं। इसलिए इस महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
Sawan Somwar Dates 2026: विद्वानों के अनुसार हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीने का नाम श्रावण है, जिसे सावन भी कहते हैं। सावन मास का महत्व शिव पुराण सहित अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसे महादेव का प्रिय महीना भी कहते हैं। इस महीने में लोग तरह-तरह के उपाय करके भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस बार सावन कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? ये सभी जानना चाहते हैं। आगे जानिए सावन 2026 की डेट और इसमें आने वाले सोमवार की पूरी डिटेल…
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास समाप्त होने के बाद सावन की शुरुआत होती है। साल 2026 में आषाढ़ मास 29 जुलाई, बुधवार को समाप्त होगा और इसके अगले दिन से यानी 30 जुलाई, गुरुवार से भगवान शिव को समर्पित सावन मास शुरू हो जाएगा। इस बार सावन 28 अगस्त, शुक्रवार तक रहेगा। पूरे महीने श्रद्धालु शिवलिंग का अभिषेक, व्रत, रुद्राभिषेक और शिव मंत्रों का जाप कर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।
इस बार सावन में कुल 4 सावन सोमवार आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि चारों सोमवार अगस्त महीने में ही पड़ेंगे। इनकी तिथियां इस प्रकार हैं- पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त
शिव भक्तों के लिए ये चारों सोमवार पूजा, व्रत और विशेष अनुष्ठानों के लिए बेहद शुभ माने जाएंगे।
44
इस बार क्यों खास रहेंगे सावन के सोमवार?
सावन 2026 के सोमवार सिर्फ व्रत के कारण ही नहीं, बल्कि विशेष धार्मिक संयोगों की वजह से भी महत्वपूर्ण रहेंगे। 10 अगस्त को पड़ने वाले दूसरे सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत का संयोग बनेगा, जिसमें भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं 17 अगस्त को तीसरे सावन सोमवार पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस कारण ये दोनों सोमवार श्रद्धालुओं के लिए और भी अधिक शुभ रहेंगे। इसके अलावा सावन मास का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ होगा, जिससे इस पूरे महीने का धार्मिक महत्व और बढ़ जाएगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।