Sawan 2026: सावन में होंगे 2 ग्रहण, क्या ये भारत में भी दिखेंगे? जानें डेट-टाइम सहित पूरी डिटेल

Published : Jul 18, 2026, 09:34 AM IST

Sawan 2026 Grahan: इस बार सावन में 2 ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इनमें से एक सूर्य ग्रहण होगा और दूसरा चंद्र ग्रहण। सावन में ऐसा संयोग दशकों में एक बार बनता है।

PREV
14
सावन 2026 में कब-कब होंगे ग्रहण?

Sawan Eclipse 2026 Date Time: साल 2026 का सावन बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में 2 ग्रहण होंगे। 15 दिन के अंदर होने वाले ये दोनों ग्रहण लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय बने हुए हैं। क्योंकि सावन में ऐसा दुर्लभ संयोग कईं दशकों में बनता है। लोग इन दोनों ग्रहण की डेट, टाइम के बारे में भी जानना चाहते हैं साथ ही ये भी कि क्या इनमें से कोई ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा? आगे जानिए आपके मन में उठ रहे इन सभी सवालों के जवाब…


24
कब से शुरू होगा सावन 2026?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार सावन की शुरूआत 30 जुलाई, गुरुवार से होगी, जो 28 अगस्त, शुक्रवार तक रहेगा। सावन इस बार पूरे 30 दिनों का रहेगा यानी इस महीने की कोई भी तिथि क्षय नहीं होगी। इन 30 दिनों में 4 सोमवार भी आएंगे जो सभी अगस्त माह में होंगे। सावन की अमावस्या और पूर्णिमा दोनों विशेष तिथियों पर ग्रहण का संयोग बन रहा है।

ये भी पढ़ें- 
Sawan Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार कब है? नोट कीजिए डेट, मुहूर्त और महत्व

34
सावन 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण?

इस बार सावन की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण होगा। ये तिथि 12 अगस्त, बुधवार को है। यानी इस दिन सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। खास बात ये है कि इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में हरेली, दीप पूजा और जेडी पर्व-उत्सव मनाए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 09:04 से शुरू होगा और इसकी समाप्ति मध्य रात्रि 01:28 पर होगी। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।


ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा क्यों बिछाते हैं, क्यों इस रंग को मानते हैं इतना शुभ?

44
सावन 2026 में कब होगा चंद्र ग्रहण?

सावन के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। इस दिन पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण सुबह 06:55 से शुरू होगा जो दोपहर 12:30 तक रहेगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भी भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका भी कोई महत्व यहां नहीं माना जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories