Sawan Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार कब है? नोट कीजिए डेट, मुहूर्त और महत्व

Published : Jul 17, 2026, 10:38 AM IST

Pahla Sawan Somwar Kab Hai: सावन भगवान शिव का सबसे अधिक प्रिय मास है। इसलिए इस महीने में की गई शिव पूजा कहीं अधिक शुभ फल देने वाली मानी गई है।

PREV
16
जानें सावन 2026 की पूरी डिटेल...

Sawan Somwar 2026 List-Date: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू पंचांग में भी 12 महीने होते हैं। इन 12 में से पांचवें महीने का नाम श्रावण है, जिसे सावन भी कहते हैं। ये महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत अधिक विशेष माना गया है। इस महीने में महादेव की पूजा का खास महत्व माना गया है। यही कारण है कि सावन में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। शिवजी की कृपा पाने के लिए भक्त सावन सोमवार को विशेष पूजा भी करते हैं। आगे जानिए सावन 2026 कब से शुरू होगा, पहला सोमवार कब है और इस दिन के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

26
कब से शुरू होगा सावन 2026?

आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अगले दिन से सावन मास की शुरूआत होती है। इस बार सावन मास की शुरूआत 30 जुलाई, गुरुवार से होगी। पंचांग के अनुसार इस बार सावन मास पूरे 30 दिन का रहेगा यानी किसी भी तिथि का क्षय इस महीने में नही होगा। भक्त पूरे मास में भगवान की आराधना कर पाएंगे। सावन मास का समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा।

36
कब है सावन 2026 का पहला सोमवार?

इस बार सावन मास का पहला सोमवार 3 अगस्त को रहेगा। इस दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी शेषनाग हैं। इस दिन सुकर्मा नाम का शुभ योग भी बनेगा, जिससे इस दिन का महत्व और भी अधिक हो जाएगा। इस दिन सुबह कुछ देर के लिए सर्वार्थसिद्धि नाम का राजयोग भी बनेगा।

ये भी पढ़ें-
Hanuman Puja Rules: कब न करें हनुमानजी की पूजा, क्या न चढ़ाएं? ये गलतियां भूलकर न करें

46
3 अगस्त 2026 सावन सोमवार शुभ मुहूर्त

सुबह 09:17 से 10:55 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक
सुबह 02:10 से 03:48 तक
शाम 05:26 से 07:03 तक


ये भी पढ़ें-
Monday Facts: सप्ताह के पहले दिन का नाम ‘सोमवार’ ही क्यों, इस दिन शिवजी की पूजा क्यों करते हैं?

56
सावन सोमवार का महत्व

धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को सावन मास अति प्रिय है। इसलिए इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय करते हैं। इसी तरह सोमवार के स्वामी भी महादेव ही हैं। यही कारण है कि सावन में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए उपाय, पूजा, मंत्र जाप आदि का कईं गुना फल भक्तों को मिलता है।

66
सावन 2026 सोमवार लिस्ट

इस बार सावन में 4 सोमवार आएंगे। ये सभी अगस्त महीने में ही रहेंगे। पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को होने के बाद अन्य सोमवार की डेट इस प्रकार है-
दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त
तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त
चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories