Hanuman Puja Rules: कब न करें हनुमानजी की पूजा, क्या न चढ़ाएं? ये गलतियां भूलकर न करें
Hanuman Worship Rules: मंगलवार को हनुमानजी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। लेकिन हनुमानजी की पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

जानें हनुमानजी की पूजा के नियम
Tuesday Hanuman Puja: मंगलवार हनुमानजी की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लाखों श्रद्धालु बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल और लड्डू अर्पित कर उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं। धर्म ग्रंथों में हनुमानजी की पूजा से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं। मान्यता है कि हनुमानजी को कुछ चीजें अर्पित करने से बचना चाहिए। आगे जानिए हनुमानजी पूजा में किन चीजों का उपयोग न करें...
ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा क्यों बिछाते हैं, क्यों इस रंग को मानते हैं इतना शुभ?

हनुमानजी को कौन-सी चीजें चढ़ाने से बचें?
1. तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। लेकिन हनुमानजी की पूजा में तुलसी का उपयोग करने की मनाही है।
2. हनुमानजी की पूजा में कभी भी बासी और मुरझाए फूल न चढ़ाएं। हमेशा ताजे फूलों का ही उपयोग करें।
3. हनुमानजी को भोग लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें लहसुन-प्याज का उपयोग न किया गया हो।
4. हनुमानजी को पान चढ़ाने की परंपरा भी है लेकिन ध्यान रखें कि इस पान में तंबाकू सुपारी न हो।
ये भी पढ़ें-
Monday Facts: सप्ताह के पहले दिन का नाम ‘सोमवार’ ही क्यों, इस दिन शिवजी की पूजा क्यों करते हैं?
कब न करें हनुमानजी की पूजा?
1. हनुमानजी की पूजा कभी भी अस्वच्छ अवस्था में न करें यानी स्नान करने के बाद ही पूजा करें।
2. हनुमानजी की पूजा करते समय कपड़े भी साफ-सुथरे होना चाहिए। गंदे कपड़ों में पूजा न करें।
3. महिलाएं रजस्वला काल के दौरान हनुमानजी की पूजा करने से बचें, संभव हो तो अपनी छाया भी इस दौरान देव प्रतिमा पर न पड़ने दें।
हनुमानजी की पूजा में कौन-सी गलतियां न करें?
1. अगर हनुमानजी प्रतिमा खंडित हो जाए तो इसकी पूजा न करें। ऐसी प्रतिमा को सम्मान पूर्वक नदी में प्रवाहित कर दें।
2. सुंदरकांड, हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें तो उसे बीच में न छोड़ें।
3. परिवार में किसी के जन्म या मृत्यु हो तो 13 दिनों तक भगवान की पूजा न करें।
मंगलवार को हनुमानजी की पूजा का महत्व क्यों?
वैसे तो हनुमानजी की पूजा किसी भी दिन की जा सकती है लेकिन मंगलवार को हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व है। इसके पीछे मान्यता है कि हनुमानजी का जन्म मंगलवार को ही हुआ था। मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से मंगल ग्रह से संबंधित दोष भी दूर होते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।