
12 March 2026 Roza Iftar Timings: रमजान 2026 का पाक महीना पूरे देश में इबादत, रोजा और दुआओं के साथ जारी है। गुरुवार, 12 मार्च 2026 को मुसलमान रमजान का 22वां रोजा रख रहे हैं। इस पवित्र महीने में मस्जिदों और घरों में नमाज, कुरआन की तिलावत और तरावीह का खास माहौल रहता है। रोजेदार सुबह फज्र की अजान से पहले सेहरी (Sehri) करके रोजा शुरू करते हैं और पूरे दिन सब्र और इबादत के बाद मगरिब की अजान के साथ इफ्तार (Iftar) करते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी बात होती है अपने शहर का सही सेहरी और इफ्तार टाइम जानना, क्योंकि सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार हर शहर में कुछ मिनट का फर्क हो सकता है। अगर आप कानपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और मुरादाबाद में रहते हैं, तो आपके लिए आज के रोजे की सही टाइमिंग जानना जरूरी है। यहां आप 12 मार्च और 13 मार्च 2026 के लिए इन सभी शहरों का Sehri Time और Iftar Time चेक कर सकते हैं, ताकि रमजान के इस मुबारक महीने में आप रोजा सही समय पर शुरू करें और मगरिब के वक्त इफ्तार कर सकें।
ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।