
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time Today: रमजान 2026 का पाक महीना जारी है और आज 9वां रोजा रखा जा रहा है। ऐसे में रोजेदारों के लिए सेहरी और इफ्तार का सही समय जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ मिनट का फर्क भी रोजे की टाइमिंग बदल सकता है। अगर आप कानपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ या मुरादाबाद में रहते हैं, तो 27 और 28 फरवरी 2026 की सेहरी और इफ्तार टाइमिंग जरूर चेक कर लें। हर शहर में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग होता है, इसलिए अपने शहर का Sehri Time Today और Iftar Time Today देखना जरूरी है। यहां आपको यूपी के इन प्रमुख शहरों में आज का लेटेस्ट और सटीक सेहरी-इफ्तार टाइम मिलेगा, ताकि आपकी इबादत सही वक्त पर पूरी हो सके और रोजे में कोई कमी न रह जाए। देखें कानपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ या मुरादाबाद का आज का सेहरी और इफ्तार टाइम।
ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट
रमजान में रोजा रखते समय सबसे अहम बात है, सही समय की पाबंदी। रोजे की शुरुआत से पहले सेहरी का खाना फज्र की अजान से पहले खत्म कर लेना जरूरी होता है। इसलिए रोजेदारों को चाहिए कि वे रोजाना अपने शहर का अपडेटेड सेहरी टाइम जरूर चेक करें, ताकि रोजा बिल्कुल सही वक्त पर शुरू हो सके। ध्यान रखें, कुछ मिनट की लापरवाही भी रोजे की टाइमिंग को प्रभावित कर सकती है। इसी तरह इफ्तार भी मगरीब की अजान के तुरंत बाद ही करना चाहिए। समय से पहले या बिना पक्की जानकारी के रोजा खोलना ठीक नहीं माना जाता। ज्यादातर लोग सुन्नत के मुताबिक खजूर और पानी से इफ्तार करते हैं, जिसे अफजल तरीका माना गया है। सही समय, सही नियत और सही तरीके से रखा गया रोजा ही पूरी तरह कबूल माना जाता है। इसलिए रोजाना Sehri Time और Iftar Time की सटीक जानकारी जरूर देखें और पूरे एहतराम के साथ इबादत करें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।