
13 March 2026 Roza Iftar Timings: रमजान 2026 का मुकद्दस महीना देशभर में इबादत और रूहानी माहौल के साथ जारी है। शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को रोजेदार रमजान का 23वां रोजा रख रहे हैं। इस दौरान मस्जिदों और घरों में नमाज, कुरआन की तिलावत, तरावीह और दुआओं का सिलसिला लगातार चल रहा है, जिससे हर तरफ इबादत की खास रौनक देखने को मिल रही है। रमजान के इस पाक महीने में रोजेदार दिन की शुरुआत फज्र की अजान से पहले सेहरी (Sehri) करके करते हैं और पूरे दिन सब्र, इबादत और नेक कामों में वक्त बिताते हैं। इसके बाद मगरिब की अजान होते ही रोजा इफ्तार (Iftar) के साथ खोला जाता है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद (प्रयागराज) में भी रमजान का माहौल पूरी तरह नजर आ रहा है। इन शहरों में रहने वाले लोग रोजे की तैयारी के लिए हर दिन सेहरी और इफ्तार का सटीक समय जानना चाहते हैं, क्योंकि यह समय सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार हर शहर में थोड़ा अलग होता है। ऐसे में रोजेदारों के लिए अपने शहर की सही टाइमिंग जानना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि रोजा सही वक्त पर शुरू किया जा सके और मगरिब के समय इफ्तार किया जा सके। अगर आप लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली या इलाहाबाद (प्रयागराज) में रहते हैं, तो यहां जानिए 13 मार्च और 14 मार्च 2026 की सेहरी और इफ्तार टाइमिंग, जिससे आप अपने रोजे की शुरुआत और इफ्तार बिल्कुल सही समय पर कर सकें।
13 मार्च सेहरी- सुबह 05.00
13 मार्च इफ्तार- शाम 06.15
14 मार्च सेहरी- सुबह 04:59
14 मार्च इफ्तार- शाम 06:15
ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट
13 मार्च सेहरी- सुबह 05:12
13 मार्च इफ्तार- शाम 6:26
14 मार्च सेहरी- सुबह 05:11
14 मार्च इफ्तार- शाम 6:27
13 मार्च सेहरी- सुबह 05:12
13 मार्च इफ्तार- शाम 6:27
14 मार्च सेहरी- सुबह 05:11
14 मार्च इफ्तार- शाम 6:28
13 मार्च सेहरी- सुबह 05:06
13 मार्च इफ्तार- शाम 06:21
14 मार्च सेहरी- सुबह 05:04
14 मार्च इफ्तार- शाम 6:21
13 मार्च सेहरी- सुबह 04:57
13 मार्च इफ्तार- शाम 06:11
14 मार्च सेहरी- सुबह 04:56
14 मार्च इफ्तार- शाम 06:12
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।