
September 2026 Hindu Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना अगस्त धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में अनेक प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे जिनमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव प्रमुख है। इतना ही नहीं पितरों की याद दिलाने वाला श्राद्ध पक्ष भी इसी महीने शुरू होगा। आगे जानिए सितंबर 2026 का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर…
1 सितंबर, मंगलवार- गोगा पंचमी
2 सितंबर, बुधवार- हरछठ
4 सितंबर, शुक्रवार- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
5 सितंबर, शनिवार- गोगा नवमी
7 सितंबर, सोमवार- जया एकादशी व्रत
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, कितनी देर रहेगा सूतक? जानें 5 जरूरी बातें
8 सितंबर, मंगलवार- प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, बछ बारस
9 सितंबर, बुधवार- शिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 सितंबर, गुरुवार- कुशग्रहणी अमावस्या, श्राद्ध अमावस्या
11 सितंबर, शुक्रवार- स्नानदान अमावस्या
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर सुबह से शाम तक 5 शुभ मुहूर्त, नोट करें सभी का टाईम
13 सितंबर, रविवार- वराह अवतार, रामदेव जयंती (रामदेवरा)
14 सितंबर, सोमवार- हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव शुरू
15 सितंबर, मंगलवार- ऋषि पंचमी
17 सितंबर, गुरुवार- मोर छठ, संतान साते
19 सितंबर, शनिवार- राधाष्टमी, दूर्वाष्टमी
20 सितंबर, रविवार- श्रीचंद्र नवमी
21 सितंबर, सोमवार- तेजा दशमी
22 सितंबर, मंगलवार- जलझूलनी एकादशी, डोल ग्यारस
23 सितंबर, बुधवार- भगवान वामन प्रकटोत्सव
24 सितंबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत
25 सितंबर, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी
26 सितंबर, शनिवार- स्नान-दान पूर्णिमा, श्राद्ध पक्ष शुरू
27 सितंबर, रविवार- प्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबर, सोमवार- द्वितिया तिथि श्राद्ध
29 सितंबर, मंगलवार- तृतीया तिथि श्राद्ध, अंगारक गणेश चतुर्थी
30 सितंबर, बुधवार- चतुर्थी तिथि श्राद्ध
इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन यानी 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। ऐसा तिथियों के संयोग के कारण होगा। जहां महिलाएं इस दिन अपने अंखड सौभाग्य के लिए व्रत करेंगी वहीं घर-घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाला ये गणेश उत्सव 25 सितंबर तक रहेगा। इन 10 दिनों में रोज भगवान श्रीगणेश की पूजा-आरती करने का विशेष महत्व है।
हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में श्राद्ध पक्ष आता है। इन 16 दिनों में लोग अपने पितरों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं। इन 16 दिनों को बहुत ही खास माना जाता है। श्राद्ध पक्ष से जुड़ी कईं मान्यताएं इसे और भी खास बनाती हैं। इस बार श्राद्ध पक्ष की शुरूआत 26 सितंबर से हो रही है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।