Sharad Purnima 2026: कब है शरद पूर्णिमा, 25 या 26 अक्टूबर? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Published : Oct 22, 2026, 11:01 AM IST
Sharad Purnima 2026

सार

Sharad Purnima 2026 Kab Hai: हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी धरती पर घूमने आती हैं। इसलिए इस उत्सव का विशेष महत्व है।

Sharad Purnima 2026 Date: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने का खास महत्व माना जाता है। शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर चांदनी में रखने की भी परंपरा है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा की तारीख को लेकर सवाल है कि यह पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 26 अक्टूबर को। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए शरद पूर्णिमा की सही डेट…

कब से कब तक रहेगी पूर्णिमा तिथि?

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 55 मिनिट पर शुरू होगी और 26 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 9 बजकर 41 मिनिट तक रहेगी। इस तरह पूर्णिमा तिथि का संयोग 2 दिन बन रहा है, जिसके चलते लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बन रही है कि ये व्रत 25 अक्टूबर को करें या 26 अक्टूबर को?

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: 5 नहीं 6 दिनों का होगा दिवाली उत्सव, नोट करें धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की डेट

शरद पूर्णिमा का व्रत किस दिन करें?

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार पूर्णिमा का चंद्रोदय 25 अक्टूबर, रविवार को होगा, इसलिए इसी दिन शरद पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। इस दिन लोग चंद्रमा की पूजा करेंगे और खीर बनाकर चांदनी में रखेंगे। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें अमृत के समान होती हैं। इसी वजह से लोग रात में खीर को खुले आसमान के नीचे रखते हैं और अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

ये भी पढ़ें-
Financial Problems Astrology: 5 राशियों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल! बैंक बैलेंस से लेकर रिश्तों तक पड़ेगा असर

शरद पूर्णिमा पर स्नान-दान कब करें?

आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 26 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 9:41 बजे तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 26 अक्टूबर को होगा, इसलिए ये दिन पूर्णिमा के स्नान दान के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान करने के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज, कपड़े, फल और अन्य जरूरी चीजों का दान कर सकते हैं। पूर्णिमा पर स्नान-दान करने से विशेष पुण्य मिलता है।

शरद पूर्णिमा 2026 के शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा पर पूजा और स्नान-दान के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त हैं। इनकी डिटेल इस प्रकार है-
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 25 अक्टूबर की रात 11:39 से 12:30 तक
- स्नान-दान मुहूर्त- 26 अक्टूबर की सुबह 04:46 से 05:38 तक
- स्नान-दान मुहूर्त- 26 अक्टूबर की सुबह 9:17 से 10:41 बजे तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Papankusha Ekadashi Vrat Katha: कैसे एक लुटेरे को मिला मोक्ष? पढ़ें पापांकुशा एकादशी की ये रोचक कथा
Dussehra Pujan Mantra: दशहरा पूजन कैसे करें ? विजयादशमी पर पढ़ें 10 शक्तिशाली मंत्र