
Somnath Live Darshan: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में कुंभाभिषेक, ध्वजारोहण और कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी दर्शन के लिए पहुंच रही है। जो भक्त मंदिर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे घर बैठे भी Somnath Amrit Mahotsav Live Darshan…
ये भी पढ़ें-
Somnath Temple Facts: कई बार टूटा, फिर भी नहीं मिटा अस्तित्व... जानें सोमनाथ मंदिर के 10 दिलचस्प फैक्ट
अमृत महोत्सव के मौके पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। देशभर से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम के अवसर पर ₹75 का स्मारक सिक्का भी जारी किया गया। यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि यह केवल मंदिर के 75 साल पूरे होने का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
Somnath Temple: पंडित नेहरू क्यों थे सोमनाथ मंदिर के खिलाफ? जहां आज PM मोदी करेंगे 'कुंभाभिषेक'
देश के 11 पवित्र तीर्थ स्थलों से लाए गए जल से मंदिर शिखर पर विशेष कुंभाभिषेक किया जा रहा है। इसके लिए एक विशेष पात्र को शिखर तक पहुंचाया गया। सोमनाथ मंदिर के शिखर पर विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसे इस आयोजन का बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एयर शो करने वाली है, जो इस कार्यक्रम को और खास बना रहा है।
Somnath Temple को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है। मान्यता है कि यह मंदिर कई बार विदेशी आक्रमणों का शिकार हुआ, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया। वर्तमान मंदिर के पुनर्निर्माण की पहल स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने की थी और 11 मई 1951 को भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने इसकी प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया था।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।