Aaj Ka Panchang 1 दिसंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, आज करें मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें मुहूर्त

Published : Dec 01, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 1 दिसंबर 2025

सार

1 December 2025 Ka Panchang: 1 दिसंबर, सोमवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन गीता जयंती का पर्व मनाया जाएगा और मोक्षदा एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 दिसंबर 2025, सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इसी तिथि अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। सोमवार को व्यातिपात, वरियान, मातंग, राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal December 2025: साल के अंतिम महीने में किसे मिलेगा लव पार्टनर-कौन जाएगा विदेश?

1 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार की रात चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री) और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: मगंल-बुध और गुरु बदलेंगे राशि, कैसा बीतेगा दिसंबर का पहला सप्ताह? पढ़ें राशिफल

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 15 मिनिट से 09 बजकर 35 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

1 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:55 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 01 2:33 PM
चन्द्रास्त - Dec 02 3:40 AM

1 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (1 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:55 से 08:15 तक
सुबह 09:35 से 10:55 तक
दोपहर 11:54 से 12:37 तक
दोपहर 01:35 से 02:56 तक
शाम 04:16 से 07:36 तक

1 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:55 AM – 12:15 PM
कुलिक - 1:35 PM – 2:56 PM
दुर्मुहूर्त - 12:37 PM – 01:19 PM और 02:45 PM – 03:28 PM
वर्ज्यम् - 12:14 PM – 01:42 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम