1 January 2026 Ka Panchang: 1 जनवरी, गुरुवार को साल 2026 का पहला दिन रहेगा। इस दिन गुरु प्रदोष व्रत किया जाएगा। 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 जनवरी 2026, गुरुवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। गुरुवार को प्रदोष व्रत होने से ये गुरु प्रदोष कहलाएगा। साल के पहले दिन गुरु प्रदोष का शुभ योग बहुत ही खास रहेगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। गुरुवार को शुभ, शुक्ल, उत्पात, मृत्यु और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। यानी साल के पहले दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा।
गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 January 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 49 मिनिट से 03 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
46
1 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082 मास- पौष पक्ष- शुक्ल दिन- गुरुवार ऋतु- हेमंत नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा करण- कौलव और तैतिल सूर्योदय - 7:12 AM सूर्यास्त - 5:48 PM चन्द्रोदय - Jan 01 3:35 PM चन्द्रास्त - Jan 02 5:56 AM
56
1 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (1 January 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 11:10 से दोपहर 12:30 तक दोपहर 12:09 से 12:51 तक दोपहर 12:30 से 01:49 तक दोपहर 01:49 से 03:09 तक शाम 05:48 से 07:28 तक
66
1 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:12 AM – 8:31 AM कुलिक - 9:51 AM – 11:10 AM दुर्मुहूर्त - 10:44 AM – 11:26 AM और 02:58 PM – 03:41 PM वर्ज्यम् - 03:42 PM – 05:07 PM और 03:46 AM – 05:11 AM
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi