31 December 2025 Ka Panchang: 31 दिसंबर, बुधवार को पुत्रदा एकादशी व्रत का पारणा किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। बुधवार को साध्य, शुभ, सिद्धि, त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 31 दिसंबर 2025, बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारणा किया जाएगा। बुधवार को साध्य, शुभ, सिद्धि, त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानें बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
बुधवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से देखने को मिलेगा। इस दिन बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।
बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (31 December 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 29 मिनिट से 01 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
46
31 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082 मास- पौष पक्ष- शुक्ल दिन- बुधवार ऋतु- हेमंत नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी करण- बव और बालव सूर्योदय - 7:12 AM सूर्यास्त - 5:47 PM चन्द्रोदय - Dec 31 2:38 PM चन्द्रास्त - Jan 01 4:46 AM
56
31 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (31 December 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:12 से 08:31 तक सुबह 08:31 से 09:50 तक सुबह 11:10 से दोपहर 12:29 तक दोपहर 03:08 से शाम 04:28 तक शाम 04:28 से 05:47 तक
66
31 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:31 AM – 9:50 AM कुलिक - 11:10 AM – 12:29 PM दुर्मुहूर्त - 12:08 PM – 12:51 PM वर्ज्यम् - 02:44 PM – 04:10 PM
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi