Aaj Ka Panchang 1 सितंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें दिशा शूल, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Sep 01, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_1-September-2025

सार

1 September 2025 Ka Panchang: 1 सितंबर, सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी दिन भर रहेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 सितंबर 2025, सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगा। इस दिन श्रीचंद्र नवमी का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को विषकुंभ, प्रीति, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-

Monthly Rashifal September 2025: कौन रहेगा भाग्यशाली-किसे होगी धनि हानि? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

 

1 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 1 To 7 September 2025: कैसे बीतेंगे सितंबर के पहले 7 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से

 

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 46 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

1 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - Sep 01 1:57 PM
चन्द्रास्त - Sep 02 12:32 AM

1 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (1 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:13 से 07:46 तक
सुबह 09:19 से 10:53 तक
दोपहर 12:01 से 12:51 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:00 से 03:33 तक
शाम 05:07 से 06:40 PM

1 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:53 AM – 12:26 PM
कुलिक - 2:00 PM – 3:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:51 PM – 01:41 PM और 03:21 PM – 04:11 PM
वर्ज्यम् - 04:34 AM – 06:18 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम