
Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 अगस्त 2025, रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 12 बजकर 10 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि रात अंत तक रहेगी। इसी दिन से हिंदू पंचांग का छठा महीना भाद्रपद शुरू होगा। रविवार को शोभन नाम का शुभ और अतिगण्ड, मातंग व राक्षस नाम के 3 अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
रविवार को चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ मिलकर ग्रहण योग बनाएगा। वहीं मिथुन राशि में गुरु और शुक्र के साथ होने से गजलक्ष्मी योग बनेगा और कर्क राशि में बुध-सूर्य के साथ होने से बुधादित्य योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा।
Chanakya Niti: कौन-से 5 कामों में भूलकर भी न करें जल्दबाजी?
धन लाभ का संकेत हैं ये 4 तिल, ऐसे लोगों को नहीं होती पैसों की कमी
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 22 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 59 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:05 AM
सूर्यास्त - 6:59 PM
चन्द्रोदय - Aug 10 7:56 PM
चन्द्रास्त - Aug 11 7:44 AM
सुबह 07:42 से 09:18 तक
सुबह 09:18 से 10:55 तक
दोपहर 12:06 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:08 से 03:45 तक
यम गण्ड - 12:32 PM – 2:08 PM
कुलिक - 3:45 PM – 5:22 PM
दुर्मुहूर्त - 05:15 PM – 06:07 PM
वर्ज्यम् - 08:48 PM – 10:20 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।