ये हैं महादेव के 10 अचूक मंत्र, 1 के आगे तो मौत भी झुकाती है सिर

Published : Feb 25, 2025, 11:53 AM IST
mahashivratri-2025-upay

सार

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप किया जाता है। वैसे तो भगवान शिव के अनेक मंत्र हैं, लेकिन इन सभी में कुछ मंत्र बहुत ही खास हैं। इनके जाप से चमत्कारी फायदे होते हैं। 

10 Mantras of Lord Shiva: इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को है। इस दिन महादेव को खुश करने के लिए मंत्रों का जाप करना एक आसान उपाय है। वैसे तो धर्म ग्रंथों में महादेव के अनेक मंत्रों के बारे में बताया गया है, लेकिन इनमें से कुछ मंत्र बहुत ही खास हैं, जो चमत्कारी फायदा देते हैं। महाशिवरात्रि पर यदि इन मंत्रों को जाप विधि-विधान से किया जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। जानें महादेव के इन 10 मंत्रों के बारे में…

घर में पूजा के लिए कितना बड़ा शिवलिंग रखना चाहिए?

1. महामृ्त्युंजय मंत्र
ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
लाभ- ये महामृत्युंजय मंत्र है। धर्म ग्रंथों के अनुार, इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि इसके प्रभाव से मौत को भी हराया जा सकता है। गंभीर बीमार लोगों के लिए यदि इस मंत्र का जाप किया जाए तो वह भी स्वस्थ हो सकते हैं।

2. ऊं नमो भगवते रुद्राय नमः
लाभ- ये मंत्र भी भगवान शिव को अति प्रिय है। इसे रुद्र मंत्र कहा जाता है। इसके जाप से अकाल मृत्यु को भी टाला जा सकात है। महादेव इस मंत्र के जाप से बहुत खुश होते हैं।

3. ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
लाभ- इसे शिव गायत्री मंत्र कहते हैं। इस मंत्र का रोज जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाती हैं।

4. ऊं पषुप्ताय नमः
लाभ- इस मंत्र के जाप करने से महादेव की कृपा हमारे ऊपर सदैव बनी रहती है और शुभ फल मिलते हैं।

5. ऊं नमः शिवाय
लाभ- इसे पंचाक्षरी मंत्र कहते हैं। ये भगवान शिव का मूल मंत्र है। इसका जाप सभी तरह के संकटों से आपको मुक्ति दिला सकता है।

6. शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च
मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च
लाभ- भगवान शिव का ये मंत्र भी बहुत ही शुभ फल देने वाला है। इसके जाप से हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

7. ऊं ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
8. ऊं पार्वतीपतये नमः
9. ऊं पशुपतये नमः
10. नमो नीलकण्ठाय नम:
लाभ- इन सभी मंत्रों का जाप यदि महाशिवरात्रि या अन्य किसी शुभ अवसर पर किया जाए तो हर तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है।

 

ये भी पढ़ें-

उज्जैन महाकाल मंदिर के 4 रहस्य, 1 के आगे तो विज्ञान भी नतमस्तक


महाशिवरात्रि के 10 आसान उपाय, 1 भी कर लेंगे तो हो संवर जाएगी किस्मत


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम