Aaj Ka Panchang 10 सितंबर 2025: संकष्टी चतुर्थी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, करें तृतीया तिथि का श्राद्ध

Published : Sep 10, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_10-September-2025

सार

10 September 2025 Ka Panchang: 10 सितंबर, बुधवार को तृतीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। लोग इस दिन विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी करेंगे। चंद्रमा राशि परिवर्तन भी करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 सितंबर 2025, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इसी दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की तृतीया तिथि पर हुई हो। इस दिन विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। बुधवार को वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 शुभ व उत्पात और मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: कब है कुंवारा पंचमी, इस दिन किन मृत परिजनों का श्राद्ध करें?

10 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Vighnaraj Chaturthi Ki Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलेगा विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत का फल

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (10 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो 01 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

10 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Sep 10 8:19 PM
चन्द्रास्त - Sep 11 9:39 AM

10 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (10 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:15 से 07:47 तक
सुबह 07:47 से 09:19 तक
सुबह 10:51 से दोपहर 12:23 तक
दोपहर 03:27 से शाम 04:59 तक
शाम 04:59 से 06:31 तक

10 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:47 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:51 AM – 12:23 PM
दुर्मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM
वर्ज्यम् - 05:05 AM – 06:33 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम