Aaj Ka Panchang 11 अगस्त 2025: आज किस ग्रह की बदलेगी चाल? जानें मुहूर्त, योग सहित हर बात

Published : Aug 11, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Aug 11, 2025, 12:29 PM IST
Panchang_11-August-2025

सार

11 August 2025 Ka Panchang: 11 अगस्त, सोमवार को बुध ग्रह वक्री से पुन: मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें। साथ ही दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 अगस्त 2025, सोमवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 10 बजकर 34 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन उज्जैन में बाबा महाकाल की पांचवी सवारी निकलेगी। सोमवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, अमृत और मूसल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

11 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को कर्क राशि में वक्री चल रहा बुध ग्रह फिर से मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। सूर्य भी इसी राशि में बुध के साथ रहकर बुधादित्य राजयोग बनाएगा। इस दिन चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Grahan 2025: श्राद्ध पक्ष में होंगे 2 ग्रहण, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?


Janmashtami 2025: याद रखें श्रीकृष्ण की ये 20 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स, मुश्किल वक्त में आएंगी काम

 

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (11 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 42 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

11 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:05 AM
सूर्यास्त - 6:58 PM
चन्द्रोदय - Aug 11 8:31 PM
चन्द्रास्त - Aug 12 8:44 AM

11 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (11 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:05 से 07:42 तक
सुबह 09:18 से 10:55 तक
दोपहर 12:06 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:08 से 03:45 तक
शाम 05:21 से 06:58 तक

11 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:55 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:08 PM – 3:45 PM
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:49 PM, 03:32 PM – 04:23 PM
वर्ज्यम् - 07:06 PM – 08:37 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश