Aaj Ka Panchang 12 अगस्त 2025: कजरी तीज और बहुला चतुर्थी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें शुभ मुहूर्त

Published : Aug 12, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Aug 12, 2025, 06:01 AM IST
Panchang_12-August-2025

सार

12 August 2025 Ka Panchang: 12 अगस्त, मंगलवार को कजरी तीज और बहुला चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 अगस्त 2025, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 08 बजकर 41 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को कजरी तीज के साथ-साथ बहुला चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। मंगलवार को चतुर्थी तिथि होने से ये अंगारक चतुर्थी भी कहलाएगी। मंगलवार को सुकर्मा, धृति, काण, सिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

12 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा की युति होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल कन्या राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Palmistry: लाखों में किसी 1 की हथेली में होती है ये रेखा, रंक को भी बना सकती है राजा!


Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर कान्हा को चढ़ाएं ये 5 चीजें, घर आएगी सुख-समृद्धि


 

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (12 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 33 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 21 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

12 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:57 PM
चन्द्रोदय - Aug 12 9:06 PM
चन्द्रास्त - Aug 13 9:44 AM

12 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (12 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:18 से 10:55 तक
सुबह 10:55 से दोपहर 12:31 तक
दोपहर 12:06 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:31 से 02:08 तक
दोपहर 03:44 से शाम 05:21 तक

12 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:18 AM – 10:55 AM
कुलिक - 12:31 PM – 2:08 PM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:31 AM और 11:25 PM – 12:09 AM
वर्ज्यम् - 08:56 PM – 10:27 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम