
Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 अगस्त 2025, बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 06 बजकर 36 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गोगा पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को धृति, शूल, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
बुधवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल कन्या राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशि के लोगों पर असर डालेगी।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: सूर्य-केतु की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि वालों पर बरसेगा कहर
Palmistry: लाखों में किसी 1 की हथेली में होती है ये रेखा, रंक को भी बना सकती है राजा!
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 31 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:57 PM
चन्द्रोदय - Aug 13 9:42 PM
चन्द्रास्त - Aug 14 10:45 AM
सुबह 06:06 से 07:42 तक
सुबह 07:42 से 09:19 तक
सुबह 10:55 से दोपहर 12:31 तक
दोपहर 03:44 से शाम 05:20 तक
शाम 05:20 से 06:56 तक
यम गण्ड - 7:42 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:55 AM – 12:31 PM
दुर्मुहूर्त - 12:06 PM – 12:57 PM
वर्ज्यम् - 09:49 PM – 11:19 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।