MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Surya Gochar 2025: सूर्य-केतु की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि वालों पर बरसेगा कहर

Surya Gochar 2025: सूर्य-केतु की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि वालों पर बरसेगा कहर

Surya Ketu Yuti In Singh Rashi: सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां पहले से ही केतु स्थित है। ज्योतिष में सूर्य और केतु को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। एक ही राशि में सूर्य-केतु की युति 4 राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बनेगी।

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 12 2025, 11:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कितने दिनों तक रहेगा सूर्य केतु का ग्रहण योग?
Image Credit : Adobe Stock

कितने दिनों तक रहेगा सूर्य-केतु का ग्रहण योग?

Surya Gochar 2025 In Singh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के ग्रहों का राजा कहा जाता है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। 17 अगस्त को सूर्य कर्क से निकलकर स्वराशि सिंह में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु बैठा है जो सूर्य का शत्रु ग्रह है। सूर्य और केतु की युति अशुभ मानी गई है, इसे ग्रहण योग भी कहते हैं। इस बार सूर्य और केतु की ये अशुभ युति 17 सितंबर तक रहेगी यानी पूरे एक महीने। इस अशुभ योग का सबसे बुरा असर 4 राशि वालों पर होगा। जिससे इनके जीवन में भारी उथल-पुथल मच सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

DID YOU
KNOW
?
कितने समय में राशि बदलता है केतु?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु एक राशि में 18 महीने तक रहता है यानी डेढ़ साल। इस तरह केतु 18 साल में एक राशि चक्र पूरा करता है। ये ग्रह हमेशा वक्री रहता है यानी उल्टी चाल चलता है।
25
कर्क राशि वालों को होगा नुकसान
Image Credit : Gemini

कर्क राशि वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों पर सूर्य-केतु की युति अशुभ असर देखने को मिलेगा। इन लोगों को पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। मानसिक तनाव हद से ज्यादा हो सकता है जिससे ये डिप्रेशन में जा सकते हैं। कुछ मामलों में इन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति काफी खराब रहेगी, ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-

किसकी चमकेगी किस्मत-कौन रहेगा परेशान? पढ़ें अगस्त का मासिक राशिफल


Weekly Horoscope 11 To 17 August 2025: सूर्य बदलेगा राशि, बुध चलेगा सीधी चाल, जानें कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन?

35
सिंह राशि वाले रहें संभलकर
Image Credit : Gemini

सिंह राशि वाले रहें संभलकर

इसी राशि में सूर्य-केतु की युति बनेगी, इसलिए इन लोगों को सबसे ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। सिर में चोट लग सकती है या अन्य कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी गैरकानूनी काम में इनका नाम आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

45
वृश्चिक वालों की बिगड़ सकती है सेहत
Image Credit : Gemini

वृश्चिक वालों की बिगड़ सकती है सेहत

इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। जो लोग दिल के मरीज हैं, वे समय पर अपना चेकअप करवाएं, किसी तरह की लापरवाही न बरतें। सरकारी काम अटक सकते हैं। लव लाइफ की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। आता हुआ पैसा अटक सकता है। इस राशि के लोग लंबी यात्रा करने से बचें, नहीं तो इनकी परेशानी और भी बढ़ सकती है।

55
मीन वाले न करें रिस्की काम
Image Credit : Gemini

मीन वाले न करें रिस्की काम

इस राशि के लोग रिस्क वाले काम भूलकर भी न करें जैसे शेयर बाजार में पैसा न करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा सौदा न करें। जिन कामों में दुर्घटना का भय है वो भी करने से बचें। इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर भी मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है। इन्हें अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो इनकी परेशानी और बढ़ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved