MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Weekly Horoscope 11 To 17 August 2025: सूर्य बदलेगा राशि, बुध चलेगा सीधी चाल, जानें कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन?

Weekly Horoscope 11 To 17 August 2025: सूर्य बदलेगा राशि, बुध चलेगा सीधी चाल, जानें कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन?

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025: इस सप्ताह की शुरूआत में कर्क राशि में स्थित बुध ग्रह वक्री से पुन: मार्गी हो जाएगा, वहीं अंत में सूर्य राशि परिवर्तन करेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें कैसे बीतेंगे आने वाले 7 दिन…

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 10 2025, 09:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : Getty

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

Weekly Rashifal 2nd Week Of August 2025: अगस्त 2025 के दूसरे सप्ताह के पहले दिन यानी 11 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि में ही वक्री से मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। वहीं सप्ताह के अंतिम दिन यानी 17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…

213
मेष साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

मेष साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस सप्ताह इस राशि के प्रेम संबंधों में दरार आने की संभावना है। काम के प्रति निरसता रहेगी। निराशा के भाव मन में आएंगे। व्यापार में भी शिथिलता रहेगी। नौकरी में अचानक स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। परिणाम आपकी अपेक्षा के विपरीत हो सकते हैं। खाने-पीने में सावधानी रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं। बिना जांचे परखे किसी की मदद नहीं करें।

ये भी पढ़ें-

Bhadrapad 2025 Vrat Tyohar: 29 दिन के भाद्रपद मास में 25 व्रत-त्योहार, जानें जन्माष्टमी-गणेश चतुर्थी की डेट?


Chanakya Niti: कौन-से 5 कामों में भूलकर भी न करें जल्दबाजी?

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस सप्ताह आप अपनी समझदारी से विरोधियों को हरा सकते हैं। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस और नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नए-पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान का सहयोग मिलेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। छोटी सुखद एवं लाभदायक यात्रा हो सकती है।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

सप्ताह की शुरूआत में इस राशि के लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है फिर धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल होती चली जाएंगी। उच्चकोटी के सुख इस सप्ताह आपको मिल सकते हैं। परिवार के लोगों को अच्छी-खासी मदद मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ होगा। नई योजना पर विचार होगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता का विकास होगा।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

कर्क साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस राशि वाले लोगों को मिले-जुले फल इस सप्ताह मिल सकते हैं। नए काम की शुरूआत के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। कार्य स्थल पर किसी से विवाद हो सकता है लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। दोस्तों और परिवार की सलाह को अनदेखा न करें। संपर्कों का लाभ मिलेगा।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

सिंह साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस सप्ताह आपकेआत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आलस्य के कारण कोई काम बिगड़ भी सकता है। सप्ताह के अंत में न्यायालयीन कार्यों में विजय प्राप्त करेंगे। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अधिक व्यय से बचाव के रास्ते तलाश करने होंगे। अधिकारी आपकी अनसुनी कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। संतान के कारण तनाव हो सकता है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

कन्या साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस सप्ताह आपके कारोबार में तेजी रहेगी। कोई अच्छी खबर सुननो को मिलेगी लेकिन जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद भी हो सकता है। अधिक कार्य करने से थकावट महसूस करेंगे। अटके हुए मामले इस सप्ताह सुलझ सकते हैं। बिजनेस की स्थिति मध्यम फल देने वाली रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। विवादों से बचकर रहें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

तुला साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस सप्ताह आपके सहयोगी आपसे दूर हो सकते हैं। जीवन-साथी से भी विचारों में मतभेद होगा। मन में अशांति बनी रहेगी। शुरुआत में कुछ मन विचलित रहेगा। सप्ताह के अंत में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। किसी परिचित के साथ अनहोनी घट सकती है, जिससे आपको दुख होगा।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस सप्ताह आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। उधार दिया पैसा वापस आएगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान की प्राप्ति एवं कार्य के लिए यश मिलेगा। व्यापार एवं नौकरी में आप अच्छा कार्य करेगें। परिवार की पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। अतिआत्मविश्वास में कोई निर्णय न लें।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

धनु साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस सप्ताह मनचाहे परिणाम प्राप्त करके आप प्रसन्न होंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न होगें। बिजनेस में पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं लेकिन लेन-देन के मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

मकर साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

इस सप्ताह मित्रों या रिश्तेदारों से संबंधों में तनाव हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी और बिजनेस के मामलों में धैर्य से काम लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। दापंत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह दूर हो सकती है। सप्ताह अंत में परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

ये सप्ताह बिजनेस-नौकरी के लिए समय उत्तम है। पहले किए गए निवेश से लाभ होगा। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके काम की प्रशंसा होगी, नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए यह समय अनुकूल है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, मौसम का असर रहेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025
Image Credit : gemini

मीन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025

नौकरी पेशा लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विपरीत परिस्थिति आपको क्रोधित कर सकती हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। निवेश का लाभ मिलेगा। समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाते रहें। कारोबार बदलने का विचार मन में आ सकता है लेकिन अभी ऐसा करने से बचें। आप परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved