Aaj Ka Panchang 14 नवंबर 2025: आज यमराज की तिथि, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें दिन भर के मुहूर्त

Published : Nov 14, 2025, 06:00 AM IST
14 November 2025 Ka Panchang

सार

14 November 2025 Ka Panchang: 14 नवंबर, शुक्रवार को अगहन कृष्ण दशमी तिथि रहेगी। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा, जिसका असर सभी लोगों पर होगा। 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि की स्वामी यमराज हैं। इस तिथि पर यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। शुक्रवार को वैधृति, विषकुंभ, सिद्धि और शुभ नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

14 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन गुरु ग्रह कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में (वक्री), शनि मीन राशि में (वक्री), सूर्य और शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (14 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 49 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनिट तक रहेगी। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

14 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:44 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 14 1:29 AM
चन्द्रास्त - Nov 14 2:13 PM

14 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (14 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:44 से 08:05 तक
सुबह 08:05 से 09:27 तक
दोपहर 12:11 से 01:33 तक
शाम 04:16 से 05:38 तक

14 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:54 PM – 4:16 PM
कुलिक - 8:05 AM – 9:27 AM
दुर्मुहूर्त - 08:54 AM – 09:38 AM, 12:33 PM – 01:16 PM
वर्ज्यम् - 05:12 AM – 06:57 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम