Aaj Ka Panchang 16 नवंबर 2025: जानें उत्पन्ना एकादशी का पारणा टाइम, दिन भर के मुहूर्त और दिशा शूल

Published : Nov 16, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Nov 16, 2025, 08:21 AM IST
Panchang_16-November-2025

सार

16 November 2025 Ka Panchang: 16 नवंबर, रविवार को सूर्य राशि परिवर्तन करेगा। उत्पन्ना एकादशी का पारणा भी इसी दिन किया जाएगा। रविवार को 6 शुभ-अशुभ योग भी दिन भर रहेंगे।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 नवंबर 2025, रविवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का पारणा किया जाएगा। पारणा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनिट से 03 बजकर 18 मिनिट तक है। इस दिन सूर्य राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए इसे वृश्चिक संक्रांति कहा जाएगा। रविवार को विषकुंभ, प्रीति, मानस पद्म, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…
 

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

16 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही मंगल स्थित है। इस तरह वृश्चिक राशि में सूर्य और मंगल की युति बनेगी जो सभी राशि के लोगों पर असर डालेगी। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में (वक्री), शनि मीन राशि में (वक्री), शुक्र तुला राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 16 मिनिट से 05 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

16 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:45 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 16 3:12 AM
चन्द्रास्त - Nov 16 3:13 PM

16 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (16 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:06 से 09:28 तक
सुबह 09:28 से 10:50 तक
दोपहर 11:49 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:33 से 02:54 तक
शाम 05:37 से 07:16 तक

16 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:11 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:54 PM – 4:16 PM
दुर्मुहूर्त - 04:10 PM – 04:54 PM
वर्ज्यम् - 08:53 AM – 10:39 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम