Aaj Ka Panchang 16 सितंबर 2025: श्राद्ध पक्ष की दशमी तिथि आज, 2 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें मुहूर्त

Published : Sep 16, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang

सार

16 September 2025 Ka Panchang: 16 सितंबर, मंगलवार को दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन सूर्य व चंद्रमा राशि बदलेंगे। दिशा शूल से जानें किस दिशा में यात्रा न करें और दिन भर के शुभ मुहूर्त और योग की डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 सितंबर 2025, मंगलवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उन मृतकों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की दशमी तिथि पर हुई हो। मंगलवार को वरियान, परिघ, चर और सुस्थिर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन

16 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार की रात सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। कन्या राशि में बुध और सूर्य के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। वहीं चंद्रमा भी मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 04 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

16 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - Sep 16 12:43 AM
चन्द्रास्त - Sep 16 2:58 PM

16 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (16 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:19 से 10:50 तक
सुबह 10:50 से दोपहर 12:21 तक
सुबह 11:57 से 12:45 तक
दोपहर 12:21 से 01:52 तक
दोपहर 03:23 से 04:54 तक

16 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:19 AM – 10:50 AM
कुलिक - 12:21 PM – 1:52 PM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:31 AM और 11:10 PM – 11:58 PM
वर्ज्यम् - 06:36 PM – 08:11 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम