Surya Grahan 2025: 15 दिन में होगा दूसरा ग्रहण, क्या ये महाविनाश का संकेत है?

Published : Sep 15, 2025, 04:10 PM IST
Surya Grahan 2025

सार

Surya Grahan 2025: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण के बाद अब 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होने वाला है। 15 दिन में 2 ग्रहण क्या किसी महाविनाश का संकेत दे रहा हैं? देश-दुनिया के ज्योतिषाचार्य इसे लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं।

Surya Grahan 2025 Effect: 21 सितंबर, रविवार को साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इसके 15 दिन पहले यानी 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण हुआ था। यानी 15 दिन के अंदर ये दूसरा ग्रहण होगा। इतने कम समय में 2 ग्रहण होना शुभ संकेत नहीं है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार ग्रहण के कारण कईं तरह की प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका बनी रहती है और इतने कम समय में 2 ग्रहण होना अच्छा देश-दुनिया के लिए अच्छा नहीं है। जानें जानें इनका कैसा प्रभाव हो सकता है…

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 4 राशि वालों के बिगड़ेंगे काम, बैंक बैलेंस में आएगी कमी-भूलकर भी न करें इन्वेस्टमेंट

महाभारत युद्ध के दौरान भी हुए थे 2 ग्रहण

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, महाभारत युद्ध के दौरान 13 दिन में दो ग्रहण होने की जानकारी मिलती है और हम सब जानते हैं कि इस युद्ध में करोड़ों लोग मारे गए थे। कुछ ऐसा ही अशुभ योग इस बार भी बन रहा है। सितंबर 2025 में होने वाले ये दोनों ग्रहण देश-दुनिया के लिए नई परेशानी खड़ी कर सकती है, जिससे जन-धन की हानि भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
शनि-मंगल का षडाष्टक योग मचाएगा तबाही, 4 राशि वाले रहें सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन

कैसा होगा देश-दुनिया पर ग्रहण का प्रभाव?

- 15 दिन में 2 ग्रहण होने से देश-दुनिया को कईं तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा सकता है जैसे- आंधी, तूफान, बाढ़, भूकंप आदि। इनमें जन-धन की हानि भी होगी।
- दुनिया के कुछ हिस्सों में अकाल और अनावृष्टि की स्थिति बन सकती है। कोई बड़ी वायु या सड़क दुर्घटना भी हो सकती है। वहीं आतंकवादी घटनाएं होने की आशंका भी रहेगी।
- ग्रहण के कारण कुछ पड़ोसी देशों में तनाव की स्थिति बन सकती है या युद्ध भी छिड़ सकता है। इस युद्ध में बड़ी संख्या में जान-माल की हानि होने की संभावना बन सकती है।
- ग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण कुछ बड़े देशों की आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। तानाशाह शासक अपने स्वार्थ के लिए कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं।

क्या 21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

7 सितंबर, रविवार को चंद्र ग्रहण हुआ था जो भारत में दिखाई दिया था। अब 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी प्रभाव जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा। लेकिन राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम