- Home
- Astrology
- Horoscope
- Budh Gochar 2025: 4 राशि वालों के बिगड़ेंगे काम, बैंक बैलेंस में आएगी कमी-भूलकर भी न करें इन्वेस्टमेंट
Budh Gochar 2025: 4 राशि वालों के बिगड़ेंगे काम, बैंक बैलेंस में आएगी कमी-भूलकर भी न करें इन्वेस्टमेंट
Budh Gochar 2025: बुध ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। 15 सितंबर 2025 को ये ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में आ चुका है। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर होगा। 4 राशि वालों के लिए ये अशुभ रहेगा।

Budh-Gochar-2025-rashifal-september
Budh Rashifal September 2025: ज्योति शास्त्र में बुध ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। ये ग्रह अन्य ग्रहों के साथ मिलकर कईं शुभ-अशुभ योग बनाता है। बुध ग्रह 15 सितंबर को अपने ही स्वामित्व की राशि कन्या में प्रवेश करेगा। बुध का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। इन राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में अचानक कमी आ सकती है। इस समय ये लोग भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन
वृष वाले को होगा नुकसान
बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें असफलता ही मिलेगी। इनके जरूरी काम अटक सकते हैं। ये किसी बड़े विवाद में शामिल रहेंगे, जिससे कारण इन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ये लोग पैसों के मामले में सोच-समझकर ही कोई फैसला लें नहीं तो बाद में पछताएंगे।
ये भी पढ़ें-
शनि-मंगल का षडाष्टक योग मचाएगा तबाही, 4 राशि वाले रहें सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन
मिथुन वाले न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोग इस समय किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो बाद में नुकसान होगा। समझदारी से लिए गए निर्णय भी गलत साबित हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोग घाटे में आ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति खराब रहेगी। इस राशि के लोग नई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं वे इस समय ऐसा कुछ भी करने से बचें।
वृश्चिक वालों का कम होगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस अचानक कम हो सकता है। तय समय पर मिलने वाली धन राशि देरी से मिलेगी। ये लोग चाहकर भी बड़ा खर्च नहीं कर पाएंगे। ऊपर से होने वाली कमाई में भारी गिरावट होगी। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद संभव है। प्रेम संबंधों में तकरार संभव है। इस राशि के लोग कोर्ट-कचहरी के चक्करों में भी उलझ सकते हैं।
कुंभ वाले नया काम शुरू न करें
इस राशि के लोग कोई भी नया काम शुरू करने से बचें नहीं तो बाद में बाद में पछतावा होगा। साझेदारी के काम नुकसान पहुंचाएंगे। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर कैंसिल हो सकता है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे न होने से अधिकारी नाराज रहेंगे। दूसरों के मामले में दखल देने इनके लिए भारी पड़ सकता है। कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।