
Lizard Falling On Body Meaning: हम अक्सर अपने घर में छिपकली देखते हैं। वहीं, कई बार यह हमारे शरीर पर भी गिर जाती है, जिससे हम आमतौर पर काफी डर जाते हैं। लेकिन सनातन धर्म में इसे शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़ा गया है। मान्यता है कि अगर छिपकली शरीर के कुछ खास अंगों पर गिर जाए तो यह व्यक्ति के पास धन आगमन का संकेत हो सकता है। वहीं, शरीर के कुछ अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ नहीं माना जाता है। यह आने वाले समय में जीवन में किसी परेशानी का संकेत हो सकता है। इन शुभ-अशुभ संकेतों को पहचानकर हम सतर्क हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर के किन अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ होता है और किन अंगों पर इसे अच्छा नहीं माना जाता है।
अगर किसी व्यक्ति की दाहिनी बांह पर अचानक छिपकली गिर जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आने वाले समय में आपको राजा जैसा सुख मिल सकता है और आपकी सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने वाली है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति की बाईं भुजा पर छिपकली गिर जाए, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के सिर पर अचानक छिपकली गिर जाए, तो यह शुभ संकेत होता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि आने वाले समय में आपको राजा जैसा सुख मिल सकता है। सिर पर छिपकली गिरना बताता है कि समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। साथ ही, इसे भविष्य में धन प्राप्ति का संकेत भी माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
ऐसा माना जाता है कि अगर सोते समय किसी व्यक्ति की कमर के बाईं ओर छिपकली गिर जाए, तो यह स्वास्थ्य से जुड़ा संकेत देती है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको शरीर से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति की कमर के बीच वाले हिस्से पर छिपकली गिरती है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है।
ये भी पढे़ं- Kitchen Vastu Rules: रसोई में ये 4 चीजें हमेशा भरकर रखें, नहीं तो कंगाल हो जाएंगे आप
अगर किसी व्यक्ति के दाहिने पैर पर छिपकली गिरती है, तो यह कहीं यात्रा पर जाने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, बाएं पैर पर छिपकली गिरना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। यह बताता है कि भविष्य में आप शरीर से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं और परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ पर छिपकली गिरती है, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ हो सकता है और घर की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने वाली है। दाहिने हाथ पर छिपकली गिरना इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के बाएँ हाथ पर छिपकली गिरती है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। यह आने वाले समय में आर्थिक हानि का संकेत हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Bhojan Mantra: ‘ऊं सह नाववतु सह नौ भुनक्तु’, भोजन से पहले क्यों बोलते हैं ये मंत्र? जानें अर्थ, महत्व और फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।