वास्तु शास्त्र में रसोई को देवी अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी का निवास माना जाता है। मान्यता है कि अगर रसोई से चीनी, नमक, हल्दी और पानी बाहर निकल जाए तो घर में दरिद्रता, कलह और बीमारियां बढ़ सकती हैं। जानिए इन चार चीजों का महत्व और वास्तु नियम।

Kitchen Vastu Niyam: सनातन धर्म में घर की रसोई को मां अन्नपूर्णा का निवास माना जाता है। ये मां लक्ष्मी का ही एक रूप हैं। इन्हें साफ-सफाई बहुत पसंद है। वास्तु शास्त्र में रसोई और मां अन्नपूर्णा से जुड़े कई नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर इनका उल्लंघन किया जाए तो मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं और धन-धान्य से भरे उस घर को कंगाल होते देर नहीं लगती।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज हम आपको रसोई की उन 4 चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए। ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है और इससे परिवार की आय का स्रोत खत्म होते देर नहीं लगती। इससे घर में बीमारियों का आगमन होता है और परिवार नई-नई मुसीबतों में फँसने लगता है। आइए जानते हैं वो चीज़ें क्या हैं।

किचन में चीनी क्यों है जरूरी?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में चीनी कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से खाने में मिठास का आनंद नहीं मिल पाता। साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच आपसी स्नेह और शांति भी खत्म होने लगती है।

रसोई में नमक कभी खत्म नहीं होना चाहिए?

धार्मिक विद्वानों के अनुसार, रसोई में नमक हमेशा मौजूद रहना चाहिए। इसका रंग सफेद होता है, जो चंद्रमा का प्रतीक है। चंद्रमा को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। अगर नमक खत्म हो जाए, तो परिवार में संकट आने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Vishwakarma Puja: इस साल विश्वकर्मा पूजा पर नई गाड़ी खरीदना शुभ या अशुभ?

रसोई से खत्म न होने दें हल्दी 

हल्दी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। रसोई में हल्दी की उपस्थिति सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संचार करती है। इससे परिवार के सदस्यों का भाग्य चमकता है और बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। इसलिए इसे कभी खत्म नहीं करना चाहिए।

किचन से पानी खत्म नहीं होना चाहिए 

पानी के बिना यह कहावत तो सभी ने सुनी होगी। अगर किसी जगह पर पानी नहीं है, तो वहां जीवन कभी संभव नहीं होगा। इसलिए रसोई में पानी का रखरखाव ज़रूर करें। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो जीवन खतरे में पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- इंदिरा एकादशी और पितृ श्राद्ध का अनोखा संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।