Aaj Ka Panchang 17 नवंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, सोम प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Published : Nov 17, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 17 नवंबर 2025

सार

17 November 2025 Ka Panchang: 17 नवंबर, सोमवार को सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा, दिन भर 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 नवंबर 2025, सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। सोमवार को प्रदोष व्रत होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। ये साल 2025 का अंतिम सोम प्रदोष व्रत रहेगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। सोमवार को प्रीति, आयुष्मान, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

17 नवंबर 2025 प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम को की जाती है। 17 नवंबर, सोमवार को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 27 मिनिट से रात 8 बजकर 2 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 2 घंटे 40 मिनिट का समय मिलेगा।
 

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

17 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शुक्र ग्रह स्थित है। इस दिन सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। गुरु ग्रह कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में (वक्री) और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 07 मिनिट से 09 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

17 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- चित्रा और स्वाति
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:46 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 17 4:03 AM
चन्द्रास्त - Nov 17 3:43 PM

17 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (17 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:46 से 08:07 तक
सुबह 09:28 से 10:50 तक
दोपहर 11:50 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:33 से 02:54 तक
शाम 04:16 से 05:37 तक

17 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:50 AM – 12:11 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:54 PM
दुर्मुहूर्त - 12:33 PM – 01:16 PM और 02:43 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 11:08 AM – 12:55 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम