Aaj Ka Panchang 18 नवंबर 2025: मासिक शिवरात्रि आज, जानें रात्रि पूजन का मुहूर्त और शुभ योग

Published : Nov 18, 2025, 01:00 AM IST
Panchang_18-November-2025

सार

18 November 2025 Ka Panchang: 18 नवंबर, मंगलवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी और 3 शुभ योग बनेंगे। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 नवंबर 2025, मंगलवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में रात्रि में भगवान शिव की पूजा का विधान है। मंगलवार को आयुष्मान, सौभाग्य और ध्वजा नाम के 3 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मासिक शिवरात्रि 18 नवंबर 2025 शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस व्रत में वैसे तो रात भर जागकर शिवजी की पूजा की जाती है लेकिन ऐसा न कर पाएं तो निशिथ काल में एक बार पूजा करके ही इस व्रत का पूरा फल पाया जा सकता है। 18 नवंबर, मंगलवार को मासिक शिवरात्रि व्रत का पूजा मुहूर्त रात 11 बजकर 40 मिनिट से 12 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

18 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में (वक्री) और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (18 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 54 मिनिट से शाम 04 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

18 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- स्वाति
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:46 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 18 4:54 AM
चन्द्रास्त - Nov 18 4:16 PM

18 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (18 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:29 से 10:50 तक
सुबह 10:50 से दोपहर 12:12 PM
दोपहर 11:50 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 13:33 तक
दोपहर 02:54 से शाम 04:15 तक

18 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:29 AM – 10:50 AM
कुलिक - 12:12 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:56 AM – 09:40 AM और 10:53 PM – 11:46 PM
वर्ज्यम् - 11:18 AM – 01:06 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम