Aaj Ka Panchang 19 सितंबर 2025: प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहु काल का समय

Published : Sep 19, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 19 सितंबर 2025

सार

Aaj Ka Panchang 19 सितंबर 2025: 19 सितंबर, शुक्रवार को प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस दन चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जिससे ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 सितंबर 2025, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उन मृतकों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की त्रयोदशी तिथि पर हुई हो। इस दिन प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। शुक्रवार को सिद्ध, साध्य, मृत्यु और काण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Ghata Sthapana Muhurat 2025: नवरात्रि के पहले दिन कब करें घट स्थापना? नोट करें 6 शुभ मुहूर्त

19 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में पहले से ही शुक्र और केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सूर्य ग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 50 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

19 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - Sep 19 3:48 AM
चन्द्रास्त - Sep 19 5:04 PM

19 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (19 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:18 से 07:49 तक
सुबह 07:49 से 09:19 तक
सुबह 11:56 से दोपहर 12:44 (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:20 से 01:51 तक
दोपहर 04:52 से 06:22 तक

19 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:21 PM – 4:52 PM
कुलिक - 7:49 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:31 AM और 12:44 PM – 01:32 PM
वर्ज्यम् - 07:35 PM – 09:15 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Mahakal Bhasma Aarti: नए साल पर कैसे करें महाकाल भस्म आरती की बुकिंग? यहां जानें