Aaj Ka Panchang 2 अगस्त 2025: आज चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें दिशा शूल, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल

Published : Aug 02, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_2-August-2025

सार

2 August 2025 Ka Panchang: 2 अगस्त, शनिवार को चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 2 अगस्त 2025, शनिवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 07 बजकर 29 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि की स्वामी स्वयं मां दुर्गा हैं। इसलिए सावन मास में नवमी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन शुक्ल और शुभ नाम के 2 योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

2 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी और सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (2 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 17 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

2 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- विशाखा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 7:04 PM
चन्द्रोदय - Aug 02 1:22 PM
चन्द्रास्त - Aug 03 12:20 AM

2 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (2 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:39 से 09:17 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक
दोपहर 12:33 से 02:10 तक
दोपहर 03:48 से शाम 05:26 तक

2 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:10 PM – 3:48 PM
कुलिक - 6:02 AM – 7:39 AM
दुर्मुहूर्त - 07:46 AM – 08:38 AM
वर्ज्यम् - 09:57 AM – 11:45 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम