हर पति को पहनना चाहिए ये रुद्राक्ष, पत्नी से नहीं होगी अनबन

Published : Jan 21, 2025, 10:37 AM ISTUpdated : Jan 21, 2025, 12:02 PM IST
2-mukhi-rudraksh-for-couple-fight

सार

रुद्राक्ष के बारे में हम सभी जानते हैं। भगवान शिव इसे आभूषण के रूप में पहनते हैं। शिवपुराण में इसकी उत्पत्ति से जुड़ी कथा, प्रकार व अन्य बातें बताई गई हैं। इसे पहनने से कईं फायदे हमारे जीवन में हो सकते हैं। 

रुद्राक्ष का अर्थ है ‘रुद्र’ ‘अक्ष’, यानी भगवान शिव का आंसु। शिवपुराण में रुद्राक्ष से जुड़ी अनेक बातें विस्तार से बताई गई हं। इसके अनुसार, रुद्राक्ष में जो धारियां होती है, उसे देखकर इसे एक मुखी, 2 मुखी के आधार पर बांटा गया है। इस तरह के 1 से लेकर 24 मुखी रुद्राक्ष तक होते हैं। इन सभी की अपनी अलग विशेषता होती है। इन रुद्राक्षों में 2 मुखी रुद्राक्ष का भी अपना अलग महत्व है। जानें 2 मुखी रुद्राक्ष पहनने से क्या फायदे होते हैं और इससे जुड़ी खास बातें…

सोने से पहले बेडरूम में जलाएं 3 चीजें, लव लाइफ रहेगी रोमांटिक

 

क्यों खास है 2 मुखी रुद्राक्ष?

शिवपुराण में 2 मुख वाले रुद्राक्ष को देव देवेश्वर कहा गया है। ऐसा भी लिखा है कि इस रुद्राक्ष को पहनने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। रुद्राक्ष के 2 मुख भगवान शिव और पार्वती के प्रतिनिधि हैं। जो भी व्यक्ति ये रुद्राक्ष पहनता है उस पर देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है और लव लाइफ भी अच्छी रहती है। 2 मुखी रुद्राक्ष को पहनने का मंत्र- ऊं नम:

कैसे पहनें 2 मुखी रुद्राक्ष?

1. 2 मुखी रुद्राक्ष पहनने से पहले किसी योग्य विद्वान से सलाह जरूर लें। इसे पहनने का सबसे शुभ दिन सोमवार है।
2. पहनने से पहले इसका शुद्ध जल से अभिषेक करें। ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इसे लाल या काले धागे में पहनें।
3. इसे पहनते समय ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करें। 2 मुखी रुद्राक्ष पहनने के बाद नशा और मांसाहार न करें।
4. 2 मुखी रुद्राक्ष साक्षात शिव-पार्वती का प्रतीक है, इसलिए इसे पहनने के बाद पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

क्या हैं 2 मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे?

1. अगर पति-पत्नी में नहीं बनती तो पति को 2 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। ऐसा नहीं कर सकते तो इसे अपने पूजा स्थान पर रखकर रोज इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे इनकी लव लाइफ की परेशानी दूर हो सकती है।
2. कुंडली में चंद्रमा अशुभ हो, उन्हें 2 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। इससे चंद्र दोष दूर होता है।
3. जिस व्यक्ति का स्वभाव गुस्सैल हो, यदि वह भी 2 मुखी रुद्राक्ष पहनने तो उसका मन शांत रहता है।


ये भी पढ़ें-

लाखों में 1 होता है ये चमत्कारी रुद्राक्ष, इसे पहनकर भिखारी भी हो सकता है धनवान


28 या 29 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या 2025?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश