28 या 29 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या 2025?

Published : Jan 21, 2025, 10:25 AM IST
mouni amawasya 2025

सार

Mauni Amavasya 2025 Kab Hai हिंदू धर्म ग्रंथों में अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इनमें मौनी अमावस्या बहुत खास मानी गई है। इस पूरे दिन मौन रहना चाहिए और ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है और शुभ फल भी मिलते हैं। 

Mauni Amavasya 2025 Details: माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। साल में आने वाली 12 अमावस्याओं में से इसका विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। माघ मास की अमावस्या होने के कारण इसे माघी अमावस्या भी कहते हैं। आगे जानिए 2025 में मौनी अमावस्या कब है और इसके शुभ मुहूर्त की डिटेल…

किन 6 बातों पर भूलकर भी न करें घमंड, वरना…क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

 

कब है मौनी अमावस्या 2025? (Mauni Amavasya 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, माघ मास की अमावस्या 28 जनवरी, मंगलवार की शाम 07 बजकर 36 मिनिट से शुरू होगी जो 29 जनवरी, बुधवार की शाम 06 बजकर 05 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अमावस्या तिथि का सूर्योदय 29 जनवरी को होगा, इसलिए इसी दिन मौनी अमावस्या का महत्व माना जाएगा। मौनी अमावस्या से जुड़े उपाय, स्नान-दान आदि सभी काम इसी दिन किए जाएंगे।

मौनी अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त (Mauni Amavasya 2025 Shubh Muhurat)

- सुबह 07:11 से 08:33 तक
- सुबह 08:33 से 09:55 तक
- सुबह 11:17 से दोपहर 12:40 तक
- दोपहर 03:24 से 04:46 तक
- दोपहर 04:46 से 06:08 तक

मौनी अमावस्या पर करें ये 5 काम (Mauni Amavasya 2025 Upay)

1. मौनी अमावस्या पर अपने पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण करें। ऐसा करने से पितृ दोष सो शांति मिल सकती है।
2. किसी पवित्र नदी में स्नान करें और सूर्यदेव को जल भी अर्पित करें। इससे आपको ग्रहों से संबंधित शुभ फल मिलेंगे।
3. जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार, कपड़े, अनाज, भोजन का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
4. अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें और संभव हो तो दर्शन भी करें। इस उपाय से आपके जीवन में आने वाले संकट टल जाएंगे।
5. अगर कोई साधु-संत दिख जाए तो उन्हें थोड़े पैसे देकर उनका आशीर्वाद लें। इससे आपका मन शांत रहेगा।


ये भी पढ़ें-

लाखों में 1 होता है ये चमत्कारी रुद्राक्ष, इसे पहनकर भिखारी भी हो सकता है धनवान


क्या होता है मौत के बाद, आत्मा कितने दिनों तक घर में ही रहती है?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम