Aaj Ka Panchang 2 अक्टूबर 2025: विजयादशमी उत्सव आज, जानें शस्त्र व शमी पूजन के शुभ मुहूर्त

Published : Oct 02, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 2 अक्टूबर 2025

सार

2 October 2025 Ka Panchang: 2 अक्टूबर, गुरुवार को पूरे देश में दशहरा यानी विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन बुध ग्रह भी राशि बदलेगा। 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें इस दिन कौन-से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पूरे देश में विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा। शस्त्र व शमी पूजा आदि शुभ कार्य किए जाएंगे। गुरुवार को सुकर्मा, धृति, ध्वांक्ष और ध्वजा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। इस दिन बुध राशि परिवर्तन करेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Shastra Puja 2025 Date: कब करें शस्त्र पूजा? जानें डेट, विधि, मंत्र और मुहूर्त

2 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को बुध ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशि के लोगों के लिए अलग-अलग फल देने वाली रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Dussehra 2025: एक क्लिक में जानिए दशहरा से जुड़े 20 सबसे आसान और महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (2 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 44 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

2 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:09 PM
चन्द्रोदय - Oct 02 3:04 PM
चन्द्रास्त - Oct 03 2:11 AM

2 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (2 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:47 से दोपहर 12:16 तक
दोपहर 11:52 से 12:39 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:16 से 01:44 तक
दोपहर 01:44 से 03:12 तक
दोपहर 02:09 से 02:56 तक (विजय मुहूर्त)

2 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:22 AM – 7:51 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:18 AM – 11:05 AM और 03:01 PM – 03:48 PM
वर्ज्यम् - 01:17 PM – 02:54 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम