Lohri Songs Lyrics In Hindi: इन गीतों के बिना अधूरा है लोहड़ी फेस्टिवल, आप भी कर लें नोट

Published : Jan 11, 2024, 02:43 PM ISTUpdated : Jan 12, 2024, 01:59 PM IST
lohri 2024

सार

Lohri Songs Lyrics In Hindi: लोहड़ी का त्योहार हो और नाच-गाना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। लोहड़ी एक ऐसा फेस्टिवल हैं जहां परंपरागत नाच-गाना होता है। इन गानों में पंजाब का इतिहास झलकता है। 

Lohri Special Songs: पंजाब में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं, लोहड़ी भी इनमें से एक है। इस बार लोहड़ी 14 जनवरी, रविवार को है। लोहड़ी का नाम सुनते ही आग के आस-पास नाचते-गाते लोगों की तस्वीर दिमाग में उभर आती है। लोहड़ी के त्योहार में वाकई में होता भी ऐसा ही है। लोहड़ी के इन गीतों में पंजाब का इतिहास भी झलकता है। लोहड़ी से जुड़े कई प्रसिद्ध गीत हैं, जिनके बिना ये त्योहार अधूरा लगता है। इन गीतों के कारण आज भी लोहड़ी की सुंदरता बनी हुई है। आगे जानिए ऐसे ही कुछ गीतों के बारे में…

इस गीत से याद किया जाता है दुल्ला भट्टी को..
सुंदर मुंदरिए- हो तेरा कौन विचारा-हो
दुल्ला भट्टी वाला-हो
दुल्ले ने धी ब्याही-हो
सेर शक्कर पाई-हो
कुडी दे बोझे पाई-हो
कुड़ी दा लाल पटाका-हो
कुड़ी दा शालू पाटा-हो
शालू कौन समेटे-हो
चाचा गाली देसे-हो
चाचे चूरी कुट्टी-हो
जिमींदारां लुट्टी-हो
जिमींदारा सदाए-हो
गिन-गिन पोले लाए-हो
इक पोला घिस गया जिमींदार वोट्टी लै के नस्स गया - हो!

बच्चे लोहड़ी मांगते समय गाते हैं ये गीत…
'पा नी माई पाथी तेरा पुत्त चढेगा हाथी हाथी
उत्ते जौं तेरे पुत्त पोत्रे नौ!
नौंवां दी कमाई तेरी झोली विच पाई
टेर नी माँ टेर नी
लाल चरखा फेर नी!
बुड्ढी साँस लैंदी है
उत्तों रात पैंदी है
अन्दर बट्टे ना खड्काओ
सान्नू दूरों ना डराओ!
चारक दाने खिल्लां दे
पाथी लैके हिल्लांगे
कोठे उत्ते मोर सान्नू
पाथी देके तोर!

लड़कियां गाती हैं ये बधाई गीत…
'कंडा कंडा नी लकडियो
कंडा सी
इस कंडे दे नाल कलीरा सी
जुग जीवे नी भाबो तेरा वीरा नी,
पा माई पा,
काले कुत्ते नू वी पा
काला कुत्ता दवे वदाइयाँ,
तेरियां जीवन मझियाँ गाईयाँ,
मझियाँ गाईयाँ दित्ता दुध,
तेरे जीवन सके पुत्त,
सक्के पुत्तां दी वदाई,
वोटी छम छम कर दी आई।'
एक गीत ये भी…
अंबियां पे अंबिया… अंबियां
लाल कणकां जमियां…. अंबियां
कणकां बिच्च मुटेरे…… अंबियां
दो साधू केरे…………...अंबियां
साधू गे कायो…………...अंबियां
का औया थोड़ा………….अंबियां
अग्गैं मिल्ला घोड़ा………..अंबियां
घोड़े उप्पर काठी………….अंबियां
अग्गैं मिल्ला हाथी………...अंबियां
हाथियैं फिचके दांद
मेरा नाम गोपीचंद


ये भी पढ़ें-

Khooni Lohri 2024: क्या है ‘खूनी लोहड़ी’, ये कहां मनाई जाती है?


Makar Sankranti 2024 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति पर करें सूर्य पूजा, जानें विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र सहित पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम