Aaj Ka Panchang 21 अगस्त 2025: भादौ का मासिक शिवरात्रि व्रत आज, 5 शुभ योगों में बीतेगा दिन

Published : Aug 21, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_21-August-2025

सार

21 August 2025 Ka Panchang: 21 अगस्त, गुरुवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस दिन 5 शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस दिन का महत्व और भी अधिक हो गया है। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 अगस्त 2025, गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 12.45 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शिव चतुर्दशी व्रत किया जाएगा, जिसे मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। गुरुवार को शुभ, अमृत, अमृसिद्धि, गुरु पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इतने सारे शुभ योगों के चलते इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

21 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को सूर्य और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा, बुध और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

 

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (21 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 05 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 40 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा

 

21 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 6:50 PM
चन्द्रोदय - Aug 21 3:55 AM
चन्द्रास्त - Aug 21 5:48 PM

21 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (21 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:54 से दोपहर 12:30 तक
दोपहर 12:04 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:30 से 02:05 तक
दोपहर 02:05 से 03:40 तक

21 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:09 AM – 7:44 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:54 AM
दुर्मुहूर्त - 10:23 AM – 11:13 AM, 03:27 PM – 04:18 PM
वर्ज्यम् - 08:21 AM – 09:56 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम