Aaj Ka Panchang 22 अगस्त 2025: पिठोरी अमावस्या आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें अभिजीत मुहूर्त का टाइम

Published : Aug 22, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_22-August-2025

सार

22 August 2025 Ka Panchang: 22 अगस्त, शुक्रवार को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि रहेगी। इसे पिठोरी अमावस्या कहते हैं। इस दिन चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 अगस्त 2025, शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11.56 तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पिठोरी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रचलित है। पितरों की शांति के लिए श्राद्ध भी इसी दिन किया जाएगा। शुक्रवार को वरियान, परिघ, मृत्यु और काण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
 

ये भी पढ़ें-

Rishi Panchami 2025: कब है ऋषि पंचमी, 27 या 28 अगस्त? नोट करें सही डेट

 

22 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार की रात चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां पहले से ही सूर्य और केतु स्थित हैं। इस तरह सिंह राशि में सूर्य, चंद्रमा और केतु होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन बुध और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Shani Amavasya 2025: कब है शनिश्चरी अमावस्या? जानें सही डेट और उपाय

 

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (22 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

22 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 6:49 PM
चन्द्रोदय - Aug 22 4:57 AM
चन्द्रास्त - Aug 22 6:28 PM

22 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (22 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:09 से 07:44 तक
सुबह 07:44 से 09:19 तक
दोपहर 12:04 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:29 से 02:04 तक
शाम 05:14 से 06:49 तक

22 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:39 PM – 5:14 PM
कुलिक - 7:44 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:41 AM – 09:32 AM और 12:55 PM – 01:45 PM
वर्ज्यम् - 01:00 PM – 02:37 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम