Aaj Ka Panchang 22 जुलाई 2025: मंगला गौरी और प्रदोष व्रत आज, चंद्रमा-गुरु बनाएंगे राजयोग

Published : Jul 22, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_22-July-2025

सार

22 July 2025 Ka Panchang: 22 जुलाई, मंगलवार को मंगला गौरी और मंगल प्रदोष व्रत किया जाएगा। मंगला गौरी व्रत में देवी पार्वती और प्रदोष व्रत में शिवजी की पूजा की जाएगी। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 जुलाई 2025 मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 07:05 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मंगला गौरी और मंगल प्रदोष व्रत किया जाएगा। सावन में ऐसा संयोग बहुत कम बनता है जब देवी पार्वती और महादेव के संबंधित व्रत एक ही दिन किया जाए। इस दिन ध्रुव, चर और थोड़ी देर के लिए द्विपुष्कर नाम का शुभ योग भी रहेगा। इन योगों के चलते इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

22 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही गुरु ग्रह स्थित है। चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन शुक्र वृष राशि में, बुध और सूर्य कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-

Nag Panchami 2025: क्या सच में होते हैं इच्छाधारी नाग, इनके पास मणि भी होती है? जानें सच्चाई

 

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (22 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए, यदि यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो गुड़ खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 51 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 30 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

22 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:57 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jul 22 2:54 AM
चन्द्रास्त - Jul 22 5:16 PM

22 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (22 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

- सुबह 09:15 से 10:54 तक
- सुबह 10:54 से दोपहर 12:33 तक
- दोपहर 12:06 से 12:59 तक
- दोपहर 03:51 से 05:30 तक

22 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:15 AM – 10:54 AM
कुलिक - 12:33 PM – 2:12 PM
दुर्मुहूर्त - 08:35 AM – 09:28 AM और 11:28 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 03:16 AM – 04:46 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?
Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स