MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Nag Panchami 2025: क्या सच में होते हैं इच्छाधारी नाग, इनके पास मणि भी होती है? जानें सच्चाई

Nag Panchami 2025: क्या सच में होते हैं इच्छाधारी नाग, इनके पास मणि भी होती है? जानें सच्चाई

Nag Panchami 2025 Date: इस बार नागपंचमी का पर्व 29 जुलाई, मंगलवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नागों से जुड़ी कईं मान्यताएं हैं जैसे सांप इच्छाधारी होते हैं, ये अपने साथी की मौत का बदला लेते हैं। जानें क्या है इस मान्यताओं की सच्चाई?

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jul 21 2025, 11:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कब है नागपंचमी 2025?
Image Credit : Getty

कब है नागपंचमी 2025?

Myths and truths related to snakes: हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 29 जुलाई, मंगलवार को मनाया जाएगा। ये हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन नागदेवता की पूजा करने की परंपरा है। हिंदू धर्म में प्राचीन समय से ही सांपों से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं जैसे सांप इच्छा अनुसार कोई भी रूप ले लेते हैं, ये अपने साथी की मौत का बदला लेते हैं आदि। नाग पंचमी के मौके पर जानिए सांपों से जुड़ी इन मान्यताओं से जुड़ी सच्चाई…

26
क्या सचमुच होते हैं इच्छाधारी सांप?
Image Credit : Getty

क्या सचमुच होते हैं इच्छाधारी सांप?

मान्यता है कि कुछ सांपों में एक विशेष शक्ति होती है, जिससे वे अपना रूप बदल लेते हैं। इन सांपों को इच्छाधारी कहते हैं। सर्प वैज्ञानिकों ने अपने शोधों में ये पाया है कि इच्छाधारी सांप मनुष्यों का अंधविश्वास और कोरी कल्पना है, इससे ज्यादा और कुछ नहीं। इस विषय पर कईं फिल्में बनाई जा चुकी हैं, इसलिए इस मान्यता को बल मिलता रहा है। लेकिन ये पूरी तरह से गलत है।

ये भी पढ़ें-

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

Related Articles

Related image1
Nag Panchami 2025: कब है नागपंचमी, इस दिन क्या करें-क्या नहीं? जानें पूजा के मंत्र और मुहूर्त
Related image2
Sawan Shivratri 2025: महाशिवरात्रि, सावन शिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि में क्या अंतर है?
36
क्या सांपों के पास मणि होती है?
Image Credit : Getty

क्या सांपों के पास मणि होती है?

ऐसा भी कहा जाता है कि कुछ सांपों के पास मणि होती है, जो बहुत ही चमत्कारी और मूल्यवान होती है। दरअसल मणिधारी सांप भी मनुष्यों की कोरी कल्पना है क्योंकि आज तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है। तमिलनाडु में इरुला जनजाति के लोग रहते हैं जो सांप पकड़ने में माहिर माने जाते हैं, ये भी मणिधारी सांप के होने से इनकार करते हैं।

46
क्या सांप बदला भी लेते हैं?
Image Credit : Getty

क्या सांप बदला भी लेते हैं?

कुछ फिल्मों में दिखाया गया है कि सांप अपने साथी की मौत का बदला लेते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह मान्यता भी पूरी तरह से अंधविश्वास पर आधारित है, क्योंकि सांप अल्पबुद्धि वाले जीव हैं। सांपों का मस्तिष्क इतना विकसित नहीं होता कि ये किसी घटनाक्रम को याद रख सकें और बदला लें।

56
क्या बीन की धुन पर नाचते हैं सांप?
Image Credit : Getty

क्या बीन की धुन पर नाचते हैं सांप?

कुछ खेल-तमाशा दिखाने वाले ये दावा करते हैं कि सांप उनकी बीन की धुन पर नाचते हैं, ये दावा भी बिल्कुल गलत है क्योंकि सांप के तो कान ही नहीं होते। जब सपेरा अपनी बीन को इधर-उधर लहराता है कि सांप उससे बचने या काटने का प्रयास करता है, जिससे ऐसा लगता है कि वह बीन की धुन पर नाच रहा है।

66
क्या उड़ने वाले सांप भी होते हैं?
Image Credit : Getty

क्या उड़ने वाले सांप भी होते हैं?

लोगों का मानना है कि कुछ सांपों में उड़ने की अद्भुत शक्ति होती है लेकिन जीवन विज्ञान इस दावे को भी गलत बताता है। सर्प वैज्ञानिकों के अनुसार, सांप की कुछ प्रजाति अधिकांश समय पेड़ पर रहती है। ये सांप उछलकर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर पहुंच जाते हैं, लेकिन इन पेड़ों की दूरी बहुत कम होती है। जब ये सांप एक से दूसरे पेड़ पर उछलते हैं तो ऐसा लगता होता है कि जैसे ये उड़ रहे हों लेकिन ये सच नहीं है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
नाग पंचमी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
Related Stories
Recommended image1
Nag Panchami 2025: कब है नागपंचमी, इस दिन क्या करें-क्या नहीं? जानें पूजा के मंत्र और मुहूर्त
Recommended image2
Sawan Shivratri 2025: महाशिवरात्रि, सावन शिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि में क्या अंतर है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved