Aaj Ka Panchang 22 नवंबर 2025: आज किस दिशा में न करें यात्रा? जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Nov 22, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 22 नवंबर 2025

सार

22 November 2025 Ka Panchang: 22 नवंबर, शनिवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी दिन भर रहेंगे। जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 नवंबर 2025, शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि शाम 5 बजकर 11 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन सुकर्मा, धृति, मूसल और गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की जानकारी, दिशा शूल यानी किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

22 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में (वक्री) और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (22 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 31 मिनिट से 10 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

22 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:49 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 22 8:29 AM
चन्द्रास्त - Nov 22 7:05 PM

22 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (22 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:10 से 09:31 तक
दोपहर 11:51 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:33 तक
दोपहर 02:54 से शाम 04:15 तक
रात 08:54 से 10:34 तक

22 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:33 PM – 2:54 PM
कुलिक - 6:49 AM – 8:10 AM
दुर्मुहूर्त - 08:15 AM – 08:58 AM
वर्ज्यम् - 01:39 AM – 03:26 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 5 दिसंबर 2025: पौष मास आज से, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें किस दिशा में यात्रा न करें?
Hanuman Puja: हनुमानजी को कैसे चढ़ाएं चोला? पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जानें 5 बातें