
Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 अगस्त 2025, सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 12.35 तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन भगवान वराह का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने वराह रूप में अवतार लिया था। सोमवार को सिद्ध, साध्य, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 25 To 31 August 2025: कैसे रहेंगे अगस्त के अंतिम 7 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से
सोमवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है। मंगल और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से लक्ष्मी नाम का शुभ योग बनता है। इस दिन सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2025 पर बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, 5 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली-बनेंगे धन लाभ के योग
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 45 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:10 AM
सूर्यास्त - 6:47 PM
चन्द्रोदय - Aug 25 7:45 AM
चन्द्रास्त - Aug 25 8:07 PM
सुबह 06:10 से 07:45 तक
सुबह 09:19 से 10:54 तक
दोपहर 12:03 से 12:54 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:03 से 03:38 तक
शाम 05:12 से 06:47 तक
यम गण्ड - 10:54 AM – 12:28 PM
कुलिक - 2:03 PM – 3:38 PM
दुर्मुहूर्त - 12:54 PM – 01:44 PM और 03:25 PM – 04:15 PM
वर्ज्यम् - 09:48 AM – 11:31 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।