Aaj Ka Panchang 29 अक्टूबर 2025: गोपाष्टमी आज, जानें राहुकाल का समय, किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Oct 29, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 29 अक्टूबर 2025

सार

29 October 2025 Ka Panchang: 29 अक्टूबर, बुधवार को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, साथ ही बुधाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें इस ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 अक्टूबर 2025, बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में गाय के साथ उसके बछड़ों की भी पूजा की जाती है। साथ ही बुधाष्टमी का व्रत भी इस दिन किया जाएगा। बुधवार को धृति, शूल, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi Geet Lyrics: भगवान विष्णु को जगाने के लिए कौन-सा गीत गाएं? यहां जानें लिरिक्स

29 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Amla Navami 2025: कब है आंवला नवमी, 30 या 31 अक्टूबर? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (29 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 10 मिनिट से 01 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

29 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Oct 29 12:58 PM
चन्द्रास्त - Oct 29 11:58 PM

29 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (29 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:34 से 07:58 तक
सुबह 07:58 से 09:22 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 02:58 से शाम 04:22 तक
शाम 04:22 से 05:46 तक

29 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:58 AM – 9:22 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 09:40 PM – 11:20 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम