Aaj Ka Panchang 3 जुलाई 2025: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहुकाल-अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jul 03, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_3 July 2025

सार

3 July 2025 Ka Panchang: 3 जुलाई, गुरुवार को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि रहेगी। इसे महाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। जानें आज का पंचांग।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 जुलाई 2025 गुरुवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इसे महाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। गुरुवार को परिघ, शिव, चर और राक्षस नाम के शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और अभिजीत मुहूर्त की टाइमिंग…

3 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

3 जुलाई, गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (3 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 11 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा।

3 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:49 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 03 12:55 PM
चन्द्रास्त - Jul 04 12:39 AM

3 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (3 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:50 से दोपहर 12:31 तक
दोपहर 12:04 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:31 से 02:11 तक
दोपहर 02:11 से 03:51 तक

3 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:29 AM – 9:10 AM
कुलिक - 10:50 AM – 12:30 PM
दुर्मुहूर्त - 12:04 PM – 12:57 PM
वर्ज्यम् - 08:28 PM – 10:15 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम