Aaj Ka Panchang 30 जुलाई 2025: कल्कि अवतार जयंती आज, दिन भर रहेगा सर्वार्थसिद्धि योग, जानें शुभ मुहूर्त

Published : Jul 30, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_30-July-2025

सार

30 July 2025 Ka Panchang: 30 जुलाई, बुधवार को कल्कि अवतार का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्ध और साध्य और आनंद नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 30 जुलाई 2025 बुधवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कल्कि अवतार का जन्मदिवस मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार कलयुग के अंत में भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे और दुष्टों का नाश करेंगे। देश के प्रमुख कल्कि मंदिरों में इस दिन भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। बुधवार को सिद्ध, साध्य, आनंद और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग और कालदण्ड नाम का 1 अशुभ योग बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

30 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्र और मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (30 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 33 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

30 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 7:05 PM
चन्द्रोदय - Jul 30 10:46 AM
चन्द्रास्त - Jul 30 10:38 PM

30 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (30 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:00 से 07:38 तक
सुबह 07:38 से 09:17 तक
सुबह 10:55 दोपहर 12:33 तक
दोपहर 03:49 से शाम 05:27 तक
शाम 05:27 से 07:05 तक

30 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:38 AM – 9:17 AM
कुलिक - 10:55 AM – 12:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम् - 04:42 AM – 06:28 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम