कमजोर स्टूडेंट को भी ब्रिलियंट बना सकता है 4 मुखी रुद्राक्ष, जानें 5 बड़े फायदे

Published : Jan 27, 2025, 12:07 PM ISTUpdated : Jan 27, 2025, 12:10 PM IST
char-mukhi-rudhraksh

सार

Benefits of 4 Mukhi Rudraksha: शिवमहापुराण में 4 मुखी रुद्राक्ष को साक्षात ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है। इसे पहनने से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक फायदे भी होते हैं। इसे पहनने का एक खास मंत्र भी है। 

Details of 4 Mukhi Rudraksha: भगवान शिव के स्वरूप से अनेक चीजें जुड़ी हुई हैं जैसे डमरु, त्रिशूल आदि। रुद्राक्ष भी इन चीजों में से एक है। बिना रुद्राक्ष के भगवान शिव के स्वरूप की कल्पना भी नहीं की जा सकती। रुद्राक्ष का अर्थ है रुद्र का अक्ष यानी भगवान शिव का आंसू। रुद्राक्ष पर जो धारियां होती है, उसी के आधार पर इसे एक 1 मुखी से लेकर 21 मुखी तक में बांटा गया है। इनमें से 4 मुखी रुद्राक्ष भी बहुत विशेष है। आगे जानिए 4 मुखी रुद्राक्ष पहनने से क्या फायदे होते हैं और इससे जुड़ी खास बातें…

लाखों में 1 होता है ये चमत्कारी रुद्राक्ष, इसे पहनकर भिखारी भी हो सकता है धनवान

 

क्यों खास है 4 मुखी रुद्राक्ष?

शिवमहापुराण के अनुसार, चार मुख वाले रुद्राक्ष को भगवान ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है। इसे पहनने से धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसे पहनने से और भी कईं फायदे हैं जो इसे और भी खास बनाते हैं। इससे ग्रह दोषों का नाश भी होता है और कईं बीमारियों में भी आराम मिलता है। इसे पहनते समय ये मंत्र बोलना चाहिए-ऊं ह्रीं नम:।

चार मुखी रुद्राक्ष पहनने के लाभ (4 Mukhi Rudraksha Benefits in Hindi)

1. चार मुखी रुद्राक्ष पहनने से एकाग्रता, बुद्धि, आत्म विश्वास और स्मरण शक्ति बढ़ती है। पढ़ाई में कमजोर छात्र भी इसे पहने तो उसे लाभ मिल सकता है।
2. अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो उसे किसी विद्वान से सलाह लेकर 4 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।
3. जो लोग वाणी से जुड़े कार्य करते हैं जैसे वकील या गायक, उन्हें भी 4 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए, इससे उनके करियर में तरक्की हो सकती है।
4. थायरॉइड और गले से संबंधित बीमारी के उपचार के लिए भी 4 मुखी रुद्राक्ष पहनने की सलाह दी जाती है।
5. जो लोग धर्म और आध्यात्म से जुड़े हैं, उन्हें भी 4 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। इससे इन्हें ध्यान और साधना में सफलता मिलती है।


ये भी पढ़ें-

कौन-सा रुद्राक्ष पहनने से दूर होता है डिप्रेशन?


हर पति को पहनना चाहिए ये रुद्राक्ष, पत्नी से नहीं होगी अनबन


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम