Aaj Ka Panchang 4 अक्टूबर 2025: आज करें शनि प्रदोष व्रत, 5 शुभ-अशुभ योगों में बीतेगा दिन

Published : Oct 04, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 4 अक्टूबर 2025

सार

4 October 2025 Ka Panchang: 4 अक्टूबर, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा न करें। जानें इस दिन कौन-से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 अक्टूबर 2025, शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 5 बजकर 09 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन शनि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। शनिवार को शूल, गण्ड, वर्धमान, आनंद और द्विपुष्कर नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाएं क्यों करती हैं चंद्रमा की पूजा? जानें रोचक वजह

4 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशि के लोगों के लिए अलग-अलग फल देने वाली रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima 2025 Date: 6 या 7 अक्टूबर कब है शरद पूर्णिमा, कब बरसेगा आसमान से अमृत?

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (4 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 10 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

4 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:23 AM
सूर्यास्त - 6:07 PM
चन्द्रोदय - Oct 04 4:21 PM
चन्द्रास्त - Oct 05 4:12 AM

4 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (4 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:51 से 09:19 तक
दोपहर 11:52 से दोपहर 12:39 तक
दोपहर 12:15 से 01:43 तक
दोपहर 03:11 से 04:39 तक

4 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:43 PM – 3:11 PM
कुलिक - 6:23 AM – 7:51 AM
दुर्मुहूर्त - 07:57 AM – 08:44 AM
वर्ज्यम् - 04:00 PM – 05:31 PM

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम