MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sharad Purnima 2025 Date: 6 या 7 अक्टूबर कब है शरद पूर्णिमा, कब बरसेगा आसमान से अमृत?

Sharad Purnima 2025 Date: 6 या 7 अक्टूबर कब है शरद पूर्णिमा, कब बरसेगा आसमान से अमृत?

Sharad Purnima 2025 Date: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत की बूंदे गिरती हैं।

2 Min read
Manish Meharele
Published : Oct 02 2025, 03:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
कब करें शरद पूर्णिमा का व्रत, कब स्नान दान?
Image Credit : Getty

कब करें शरद पूर्णिमा का व्रत, कब स्नान-दान?

Sharad Purnima 2025 Kab Hai: शरद पूर्णिमा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताए हैं। ऐसा कहते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात को आसमान से अमृत की बूंदे गिरती हैं, इसलिए इस रात को खुले आंगन में खीर बनाकर रखी जाती है, जिससे कि उसमें अमृत के औषधीय गुण आ सकें। अगले दिन ये खीर खाई जाती है। इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व एक नहीं बल्कि 2 दिन मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए इन दोनों दिनों का महत्व व खास बातें…


ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ कब है? यहां जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि मंत्र समेत अनेक सवालों के जवाब

24
कब है शरद पूर्णिमा 2025?
Image Credit : Getty

कब है शरद पूर्णिमा 2025?

पंचांग के अनुसार, इस बार आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 06 अक्टूबर, सोमवार की दोपहर 12 बजकर 24 मिनिट से शुरू होगी जो 07 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह 09 बजकर 17 मिनिट तक रहेगी। इस तरह 6 व 7 अक्टूबर, दोनों ही दिन आश्विन मास की पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। इसलिए शरद पूर्णिमा का पर्व दोनों ही दिन मनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें-
पापांकुशा एकादशी 2025 कब है, 2 या 3 अक्टूबर? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

34
कब रखें आसमान के नीचे खीर?
Image Credit : Getty

कब रखें आसमान के नीचे खीर?

ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 6 अक्टूबर, सोमवार की रात आश्विन मास की पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। इसलिए इसी रात को आसमान के नीचे खीर रखें जिससे कि अमृत की बूंदों का औषधीय गुण इसमें आ सके। मान्यता के अनुसार इसी रात को देवी लक्ष्मी भी धरती पर आती हैं। इसलिए शरद पूर्णिमा की रात का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। शरद पूर्णिमा का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा।

44
कब करें शरद पूर्णिमा का स्नान-दान?
Image Credit : Getty

कब करें शरद पूर्णिमा का स्नान-दान?

7 अक्टूबर, मंगलवार को उदया तिथि में आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए इस दिन पूर्णिमा से संबंधित स्नान का विशेष महत्व माना जाएगा। भगवान सत्यनारायण की कथा भी इसी दिन की जाएगी। शरद पूर्णिमा पर अगर आप जरूरतमंदों को कुछ दान करना चाहते हैं तो इसके लिए भी 7 अक्टूबर ही सही दिन है। साथ ही महर्षि वाल्मीकि की जयंती का पर्व भी इसी दिन पूरे देश में मनाया जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
शरद पूर्णिमा

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved